Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव से पहले ओडिशा आए अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, 'केंद्रीय योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई'

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 11:35 PM (IST)

    ओडिशा आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि ओडिशा में केंद्रीय योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बंगाल में भी आवास और अन्य केंद्रीय योजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ था। केंद्र सरकार ने उन्हें नोटिस किया था। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर पश्चिम बंगाल को मनरेगा का अनुदान तब तक रोक दिया गया था। अब ओडिशा सरकार को नोटिस जारी किया गया है।

    Hero Image
    कांग्रेस सरकार की तुलना में कई गुना ज्यादा अनुदान दे रही है मोदी सरकार। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर: आने वाले दिनों ओडिशा में केंद्रीय योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है। केंद्र की मोदी सरकार आने वाले दिनों में ओडिशा में चल रही केंद्रीय योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने पर विचार कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा आए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इसे लेकर एक बयान दिया है। ठाकुर ने कहा है कि ओडिशा में केंद्रीय योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बंगाल में भी आवास और अन्य केंद्रीय योजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ था। केंद्र सरकार ने उन्हें नोटिस किया था।

    पश्चिम बंगाल का रोक दिया गया था वेतन 

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मनरेगा योजना के भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर पश्चिम बंगाल को मनरेगा का अनुदान तब तक रोक दिया गया था।

    अब ओडिशा सरकार को नोटिस जारी किया गया है। जवाब नहीं मिलने पर दोबारा नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वह मंगलवार को मीडिया से बात कर रहे थे।

    पूरी ताकत से आम चुनाव लड़ेगी भाजपा: ठाकुर

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कभी भी ओडिशा से भेदभाव नहीं किया है। कांग्रेस सरकार की तुलना में कई गुना ज्यादा अनुदान केंद्र की मोदी सरकार ओडिशा को दे रही है।

    2024 के आम चुनाव में भाजपा ओडिशा में पूरी ताकत से लड़ेगी। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की मदद से लड़ेगी और अच्छे परिणाम भी लाएगी।

    PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

    उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता अभी भी 78 प्रतिशत है।

    प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित कर दिया है। प्रधानमंत्री की दूरदर्शी योजनाओं के कारण देश में महिलाओं के रहन-सहन के तरीके में काफी बदलाव आया है।

    लोकतंत्र में व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि जनता बड़ी होती है, इसलिए ओडिशा में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और अच्छे नतीजे हासिल करेगी।

    यह भी पढ़ें: ओडिशा अग्निकांड: भुवनेश्‍वर के लोक सेवा भवन में लगी आग, धुआं उठने से मची अफरा-तफरी, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

    OTP Sharing Case Odisha: आरोपी के खाते में पाकिस्तान ने भेजे 50 लाख से अधिक रुपये, STF की जांच में खुलासा

    comedy show banner
    comedy show banner