विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका ने लखवी मामले में पाक को दिए पुख्ता सबूत

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 17 Mar 2015 08:21 AM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2015 05:13 PM (IST)

26/11 के मास्टरमाइंड जकी उर रहमान लखवी को लेकर पाकिस्तान की पोल एक बार फिर खुल गई है। भारत ही नहीं अमेरिका ने भी मुंबई हमलों में लखवी के शामिल होने के सुबूत पाकिस्तान को दे रखे हैं।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। 26/11 के मास्टरमाइंड जकी उर रहमान लखवी को लेकर पाकिस्तान की पोल एक बार फिर खुल गई है। भारत ही नहीं अमेरिका ने भी मुंबई हमलों में लखवी के शामिल होने के सुबूत पाकिस्तान को दे रखे हैं।

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी है। इस अधिकारी के मुताबिक अमेरिका ने पाकिस्तान को लखवी के बारे में जो सुबूत दिए हैं वे 'विश्वसनीय' हैं। हालांकि अधिकारी ने इसे कानूनी मामला बताते हुए विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया। 2008 में मुंबई में हुए हमलों को लेकर अमेरिका ने जो जानकारी दी है वह डेविड हेडली से पूछताछ पर आधारित है। हेडली भी इन हमलों में शामिल था और इस समय जेल में है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका की कई एजेंसियां इस हमले की जांच कर चुकी हैं। इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने पाकिस्तान से इन हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई को कहा था। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान अहम साझेदार है।

वहां की सरकार ने मुंबई हमलों को अंजाम देने वालों और उन्हें वित्तीय मदद देने वालों को न्याय के दायरे में लाने में का संकल्प लिया था। हम पाकिस्तान से उस प्रतिबद्धता को पूरा करने की अपील करते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत के विरोध का असर, लखवी एक माह तक नहीं होगा रिहा

इसे भी पढ़ें: लखवी को भारत के हवाले कर दे पाकिस्तान: वेंकैया नायडू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।