दक्षिण पूर्व एशियाई शिखर सम्मेलन 'चीन विरोधी' नहीं- अमेरिका
अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि, इस महीने के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी में होने वाला दक्षिण पूर्व एशियाई शिखर सम्मेलन "चीन विरोधी" नहीं हैं।
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि, इस महीने के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी में होने वाला दक्षिण पूर्व एशियाई शिखर सम्मेलन "चीन विरोधी" नहीं हैं। 15-16 फरवरी को कैलिफोर्निया स्थित सनीलैंड्स रिसॉर्ट में होने वाली बैठक में 10 देशों वाले दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के प्रमुख नेता भाग लेंगे।
पढ़ें: वैश्विक आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती, ईस्ट एशियन समिट में बोले पीएम मोदी
पूर्वी एशिया के लिए सहायक अमेरिकी विदेश सचिव डेनियल रुसेल एक मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, "यह सम्मेलन चीन से संबंधित नहीं है, बल्कि यह यूएस और आसियान से संबंधित है। यह चीन विरोधी नहीं है।
डेनियल ने कहा कि यह सात साल के निवेश का परिणाम है कि अमेरिका न केवल एशिया में पहला और सबसे महत्वपूर्ण देश बना है बल्कि प्रशांत क्षेत्र, विशेष रूप से आसियान में भी महत्वपूर्ण देश बना है।"
पढ़ें: मुस्लिम विरोधी बयानों की बयार के बीच बतौर राष्ट्रपति पहली बार मस्जिद जाएंगे ओबामा
उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन का ध्यान 2009 से ही एशिया की धुरी पर है। अमेरिका ने कहा है कि किसी भी मालिकान हक से संबंधित विवाद में वह दखल नहीं देता है लेकिन नौवहन की स्वतंत्रता बनी रहनी चाहिए। डेनियल ने कहा कि भूमि सुविधाओं और दक्षिण चीन सागर में समुद्री सीमा से संबंधित विवाद दक्षिण एशिया के लिए एक चुनौती है। यह चीन और अमेरिका के बीच कोई छद्म युद्ध नहीं है।