विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटेन यूरोपीय यूनियन को 40 अरब यूरो देने को तैयार!

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Sun, 06 Aug 2017 07:12 PM (IST)

यह धनराशि मार्च 2019 में ब्रिटेन के औपचारिक रूप से यूरोपीय यूनियन छोड़ने के बाद दी जाएगी।

ब्रिटेन यूरोपीय यूनियन को 40 अरब यूरो देने को तैयार!
ब्रिटेन यूरोपीय यूनियन को 40 अरब यूरो देने को तैयार!

लंदन, रायटर। यूरोपीय यूनियन छोड़ने के हर्जाने के तौर पर ब्रिटेन 40 बिलियन यूरो (तीन लाख करोड़ रुपये) देने को तैयार हो गया है। यह जानकारी ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट में आई है। सनडे टेलीग्राफ के अनुसार तीन अधिकारियों ने इस धनराशि का आकलन किया है और जल्द ही उससे संबंधित प्रस्ताव बनाकर यूरोपीय यूनियन के समक्ष रखा जाएगा।

यूरोपीय यूनियन ने 60 बिलियन यूरो की अपेक्षा की है। ब्रिटिश सरकार और यूरोपीय यूनियन के बीच संबंध विच्छेद को लेकर वार्ता शुरू हो चुकी है और यह जल्द ही जटिल मुद्दों पर पहुंच जाएगी। ब्रेक्जिट के लिए गठित ब्रिटिश मंत्रालय ने 40 बिलियन यूरो का हर्जाना देने की खबर पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इन्कार कर दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार ब्रिटिश मसौदे में 10 बिलियन यूरो प्रति वर्ष देने का प्रस्ताव होगा।

यह धनराशि मार्च 2019 में ब्रिटेन के औपचारिक रूप से यूरोपीय यूनियन छोड़ने के बाद दी जाएगी। अखबार के अनुसार 40 बिलियन यूरो की धनराशि में मामूली हेरफेर संभव है, क्योंकि प्रधानमंत्री टेरीजा मे इतनी धनराशि का हर्जाना देने को तैयार नहीं हैं। वैसे बैंक ऑफ इंग्लैंड का मानना है कि हर्जाना राशि से ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पर बोझ पड़ेगा और उसके कुछ दुष्परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: चीन और रूस के इस महत्वपूर्ण कदम की डोनाल्ड ट्रंप ने की प्रशंसा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।