यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ब्रिगेट मैक्रॉन पर फिदा ट्रंप, कहा- ‘ब्यूटीफुल, बेहतरीन है फिजिकल शेप’
महिलाओं के लुक की तारीफ या फिर उसकी निंदा मामले में 71 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप पिछले साल से विवाद में ...और पढ़ें

पेरिस (एएनआई)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले साल से महिलाओं को लेकर विवाद में हैं। यौन प्रताड़ना से लेकर हिलेरी क्लिंटन के लुक की आलोचना तक ने उन्हें सुर्खियों में रखा है और अब इस क्रम में नवीनतम नाम है फ्रांस की फर्स्ट लेडी का। फ्रांस दौरे की शुरुआत से ही अपने समकक्ष इमैनुएल मैक्रॉन की पत्नी ब्रिगेट मैक्रॉन के कारण ट्रंप खबरों में हैं।
पोलैंड में स्वागत समारोह के दौरान वहां की फर्स्ट लेडी द्वारा ट्रंप को नजरअंदाज करने की खबर भी खूब वायरल हुई है और अब ब्रिगेट की फिजिकल शेप की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘काफी अच्छी है आपकी फिजिकल शेप, ब्यूटीफुल।‘ इसी दौरान ट्रंप ने फ्रांस की फर्स्ट लेडी ब्रिगेट मैक्रॉन के दोनों गालों पर पेरिस स्टाइल में किस किया। ट्रंप काफी देर तक उनके दोनों हाथ पकड़कर खड़े रहे। ट्रंप ने फ्रांस की फर्स्ट लेडी से कहा, 'आपकी शेप बेहतरीन है।' बता दें कि कुछ दिन पहले ही पोलैंड में वेलकम सेरेमनी के दौरान फर्स्ट लेडी के हाथ मिलाने को लेकर खबरें वायरल हो गयी थीं।
71 वर्षीय ट्रंप हमेशा ही इस तरह के विवादों में रहे हैं। किसी की लुक की तारीफ के साथ हिलेरी क्लिंटन व कार्ले फियोरिना, कॉमेडियन रोजी ओ डोनेल, मीडिया फीगर आरियाना हफिंगटन व मॉडल किम कर्दाशियां व हेदी क्लम के लुक की आलोचना वाले बयानों से हमेशा ही ट्रंप का नाता रहा है। पिछले वर्ष उनकी राष्ट्रपति अभियान के दौरान 2005 के हॉलीवुड टेप के रिलीज होने के बाद उनके चरित्र संबंधित आरोपों की खबरें सुर्खियों में थीं।