Move to Jagran APP

मंगल पर रहने के लिए खर्च करने होंगे सवा करोड़

अगर आप मंगल ग्रह पर रहना चाहते हैं तो दो लाख डॉलर (करीब 1.33 करोड़ रुपये) की व्यवस्था कर लीजिए। इतनी धनराशि में अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स लाल ग्रह पर पहुंचा सकती है। दरअसल, स्पेसएक्स मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने की योजना बना रही है।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 04:42 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 04:51 PM (IST)
मंगल पर रहने के लिए खर्च करने होंगे सवा करोड़

न्यूयॉर्क, आइएएनएस/रायटर : अगर आप मंगल ग्रह पर रहना चाहते हैं तो दो लाख डॉलर (करीब 1.33 करोड़ रुपये) की व्यवस्था कर लीजिए। इतनी धनराशि में अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स लाल ग्रह पर पहुंचा सकती है। दरअसल, स्पेसएक्स मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने की योजना बना रही है।

loksabha election banner

स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने मेक्सिको में मंगलवार को अपनी इसी महत्वाकांक्षी योजना का खाका पेश किया। करीब दस लाख लोगों के रहने योग्य इस कालोनी में आपको जरूरत की हर चीज उपलब्ध होगी। मगर इसको अमलीजामा पहनाने में 100 साल लगेंगे।

मस्क ने 100 यात्रियों को एक साथ ले जाने में सक्षम अंतरिक्षयान के बारे में भी जानकारी दी। यह अंतरिक्षयान मंगल ग्रह पर यात्रियों को छोड़ने के बाद दूसरे यात्रियों को ले जाने के लिए पृथ्वी पर लौट आएगा। इसकी पहली उड़ान 2022 तक हो सकती है। इसे नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से छोड़ा जा सकता है। यहीं से अपोलो को चंद्रमा अभियान के लिए रवाना किया गया था।

स्पेसएक्स का हर 26 महीने में उस समय मंगल ग्रह पर अंतरिक्षयान भेजने का इरादा है जब वह पृथ्वी के करीब होता है। मस्क ने कहा, 'मौत का खतरा बहुत अधिक होगा, लेकिन अगर आपको इससे डर नहीं लगता तो आप इसके लिए सही उम्मीदवार हैं। मंगल पर जाकर लौटने की इच्छा रखने वालों की संख्या बहुत अधिक है।'

मंगल ग्रह की पृथ्वी से औसतन 22.5 करोड़ किमी की दूरी है। छह से नौ महीने की लंबी यात्रा के बाद पहले मनुष्य इस पर कदम रखेंगे। मस्क के अनुसार राकेट से यात्रा में कम समय लग सकता है। उन्होंने अपने अंतरिक्षयान से मंगल की यात्रा का चार मिनट का वीडियो भी जारी किया है।

पढ़ें- दुनिया में पहली बार जन्मी तीन लोगों की एक संतान, जानकर हैरान रह जाएंगे

पढ़ें- दुनिया की 90 फीसदी आबादी प्रदूषित हवा में ले रही सांस: WHO


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.