विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सौम्या स्वामीनाथन संयुक्त राष्ट्र समूह में नियुक्त

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 19 Mar 2017 03:53 PM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2017 04:05 PM (IST)

सौम्या स्वामीनाथन को संयुक्त राष्ट्र के एक उच्च स्तरीय समूह में नियुक्त किया गया है।

सौम्या स्वामीनाथन संयुक्त राष्ट्र समूह में नियुक्त
सौम्या स्वामीनाथन संयुक्त राष्ट्र समूह में नियुक्त

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) की निदेशक सौम्या स्वामीनाथन को संयुक्त राष्ट्र के एक उच्च स्तरीय समूह में नियुक्त किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटेनियो गुतेरस ने इस समूह का गठन दुनिया भर में रोगाणुरोधी कार्यक्रम के लिए किया है। यह समूह अनुभव साझा करने के साथ ही समन्वय का काम करेगा।

समूह की सह अध्यक्षता उप महासचिव अमीना मुहम्मद और विश्व स्वास्थ्य संगठन की महानिदेशक मार्गरेट चान करेंगी। स्वामीनाथन भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य शोध विभाग की सचिव भी हैं। कई पुरस्कार जीत चुकीं बाल रोग विशेषज्ञ 57 वर्षीय स्वामीनाथन को टीबी पर उनके शोध कार्यो के लिए भी जाना जाता है।


आइसीएमआर की वेबसाइट के अनुसार, स्वामीनाथन ने 1992 में टीबी रिसर्च सेंटर, चेन्नई में काम शुरू किया था। उनको स्वास्थ्य शोध के क्षेत्र से जुड़े 23 साल हो गए हैं। पुणे के आ‌र्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज से उन्होंने एमबीबीएस और नई दिल्ली के एम्स से एमडी की डिग्री ली। उन्हें लॉस एंजिलिस के बाल अस्पताल से फेलोशिप भी मिली हुई है।

यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में सुरक्षित नहीं हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- पूर्व सीक्रेट सर्विस एजेंट

यह भी पढ़ें: भारत आने के बाद दुनिया की सबसे वजनी महिला का वजन 140 किलोग्राम हुआ कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।