Move to Jagran APP

सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह ब्रहस्पति पर जीवन के संकेत !

सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह ब्रहस्पति पर मिला अमोनिया का विशाल भंडार।रेडियो की तरंगों की मदद से इसका पता लगाया गया।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Fri, 03 Jun 2016 03:26 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jun 2016 05:04 PM (IST)
सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह ब्रहस्पति पर जीवन के संकेत !

न्यूयॉर्क, आइएएनएस । सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति पर अमोनिया गैस का विशाल भंडार पाया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इसका पता लगाने में सफलता हासिल की। अमोनिया की उपस्थिति का पता रेडियो तरंगों की मदद से लगाया गया है।

loksabha election banner

क्या आपको यकीन होगा सूरज ने चुराया था ग्रह, पढ़ें इस खबर को

यह खोज नासा की ओर से बृहस्पति पर जूनो नामक अंतरिक्ष यान भेजे जाने के महज एक महीने पहले सामने आई है। इस यान को चार जुलाई को रवाना किया जाएगा। अमोनिया गैस नाइट्रोजन और हाइड्रोजन के अणुओं से मिलकर बनती है। दोनों तत्व पृथ्वी पर भी पाए जाते हैं। शोधकर्ताओं ने न्यू मेक्सिको स्थित कार्ल जैंस्की दूरबीन की मदद से बृहस्पति पर अमोनिया की उपलब्धता का पता लगाया है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को इस ग्रह के बादल के करीब सौ किमी नीचे तक देखने में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि बृहस्पति से उत्सर्जित होने वाली रेडियो तरंगों को अमोनिया अवशेषित कर लेती है। इसकी मात्रा के आधार पर अमोनिया की मात्रा का अंदाजा लगाया गया है। अब पृथ्वी और बृहस्पति के वातावरण की तुलना की जा रही है।

जीवन के अनुकूल ग्रह का पता चला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.