विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूतावास पर अमेरिकी कब्जे को कोर्ट में चुनौती देगा रूस

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 05 Sep 2017 08:38 PM (GMT+05:30)

ट्रंप के रवैये से निराश होने के सवाल पर पुतिन ने कहा कि वह मेरी दुल्हन नहीं हैं और न ही मैं उनका दूल्हा हूं।

दूतावास पर अमेरिकी कब्जे को कोर्ट में चुनौती देगा रूस
दूतावास पर अमेरिकी कब्जे को कोर्ट में चुनौती देगा रूस

शियामिन, रायटर। रूस अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित अपने वाणिज्य दूतावास और न्यूयॉर्क व वाशिंगटन डीसी के कार्यालयों पर अमेरिकी कब्जे को कोर्ट में चुनौती देगा। यह बात ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि रूस में मौजूद अमेरिकी राजनयिकों की संख्या में कटौती का अधिकार मास्को के पास सुरक्षित है। ट्रंप के रवैये से निराश होने के सवाल पर पुतिन ने कहा कि वह मेरी दुल्हन नहीं हैं और न ही मैं उनका दूल्हा हूं। वह अपने राष्ट्रीय हित को देखते हुए काम रहे हैं और मैं अपना हित देख रहा हूं।

रूस द्वारा सैकड़ों अमेरिकी कर्मचारियों को देश से निष्कासित करने के फैसले के बाद अमेरिका ने यह कदम उठाया था। पुतिन ने मंगलवार को कहा, 'अमेरिका ने रूसी राजनयिकों की संख्या कम की, जो उसका अधिकार है, लेकिन यह बेहद अशिष्ट तरीके से किया गया। ऑस्टि्रया और ऑस्ट्रेलिया में भ्रमित होने वाले लोगों के साथ बात करना बहुत मुश्किल है।' उन्होंने आगे कहा, 'यह रूस की संपत्ति के अधिकार का सरासर उल्लंघन है। मैं अपने विदेश मंत्रालय को इसके खिलाफ कोर्ट जाने का आदेश दूंगा। देखते हैं तारीफ पाने वाली अमेरिकी अदालत कितना दक्ष है।'

यह भी पढ़ें: चीन ने किया एलान, अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होगा ब्रिक्‍स सम्‍मेलन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।