यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुतिन के सहयोगी ने चेताया, ट्रंप को चुनो नहीं तो न्यूक वार के लिए रहो तैयार
पुतिन के एक सहयोगी ने अमेरिकियों को चेतावनी दी है। व्लादीमीर झिरनोस्की ने कहा कि अगर ट्रंप को यूएस की ...और पढ़ें

मास्को(रायटर्स)। पहले दो प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिलेरी क्लिंटन ने रिपबल्किन उम्मीदवार ट्रंप को पीछे कर दिया है। लेकिन उनका एक ऐसा समर्थक व्लादीमीक झिरनोस्की भी हैं जो अमेरिका से हजारों मील दूर रूस में रहते हैं। वो खुलेआम अमेरिकियों को धमकी देते हैं। है कि अगर अमेरिका की कमान ट्रंप को नहीं मिली तो आप लोग न्यूक्लियर युद्ध के लिए तैयार रहिए।
ट्रंप के समर्थन में झिरनोस्की
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सहयोगी व्लादिमिर झिरनोस्की ने कहा कि अगर अमेरिकी लोगों ने हिलेरी के हाथों में सत्ता सौंपी तो न्यूक्लियर वार होना तय है। झिरनोस्की ने कहा कि ट्रंप के हाथों में अमेरिका भी सुरक्षित है और दुनिया भी सुरक्षित है। झिरनोस्की ने कहा कि हिलेरी जिस ढंग से बात करती हैं, उसकी वजह से रूस और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता है। सीरिया के मुद्दे पर हिलेरी के रुख से साफ है कि वो रूस को अपना दुश्मन मानती हैं।लेकिन ट्रंप रूस-अमेरिकी संबंधों को लेकर गंभीर हैं,वो चाहते हैं कि अमेरिका और रूस दोनों मिलकर दुनिया को एक नयी दिशा प्रदान करें।
सीरिया संकट: रूसी राष्ट्रपति पुतिन को तीसरे विश्व युद्ध का डर
बड़बोलेपन के लिए मशहूर हैं झिरनोस्की
रूस के राजनीतिक जानकारों का कहना है कि झिरनोस्की अपने अतिवादी विचारों के लिए जाने जाते हैं। वो उत्तेजक भाषणों और बयानों के जरिए जनता की नब्ज पकड़ने की कोशिश करते हैं। रूस की जनता में वो खासे लोकप्रिय हैं लेकिन लोग उन्हें मसखराबाज के तौर पर भी लेते हैं। झिरनोस्की हमेशा से क्रेमलिन समर्थक माने जाते रहे हैं। समय-समय पर वो पुतिन के समर्थन में कसीदे भी पढ़ते रहे हैं।
'झिरनोस्की के बयान के हैं माएने'
कुछ दूसरे राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सीरिया के मुद्दे पर जिस तरह अमेरिका और रूस एक दूसरे के सामने आए हैं, उन हालात में झिरनोस्की के बयान को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। गौरतलब है कि झिरनोस्की की पार्टी क्रेमलिन लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रूस पिछले महीने रूस के संसदीय चुनाव में तीसरे नंबर पर आयी थी। झिरनोस्की की पार्टी पुतिन का समर्थन कर रही है।
