विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेरिस में हुए आतंकी हमले में 128 लोगों की मौत 250 घायल, देशभर में आपातकाल लागू

By Test1 Test1Edited By:
Published: Sat, 14 Nov 2015 05:41 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2015 09:17 PM (IST)

दुनियाभर में 'फैशन की राजधानी' के नाम से मशहूर पेरिस को आतंकियों ने एक बार फिर लहूलुहान कर दिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पेरिस। दुनियाभर में 'फैशन की राजधानी' के नाम से मशहूर पेरिस को आतंकियों ने एक बार फिर लहूलुहान कर दिया है। शुक्रवार की रात आइएस के आत्मघाती हमलावरों ने सात अलग-अलग स्थानों पर हमला कर 128 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ठीक मुंबई के 26/11 की तर्ज पर हुए श्रृंखलाबद्ध हमलों में कम-से-कम 250 लोग घायल हो गए, जिनमें सौ लोगों की हालत गंभीर है।

आइएस ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि सीरिया का बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया है। उसने एक बयान जारी कर आगे भी इस तरह के हमले करने की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ, राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने इसे फ्रांस के खिलाफ युद्ध करार दिया है।

फ्रांस में तीन दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। पड़ोसी देशों के साथ सीमा सील कर दी गई है और देशभर में आपातकाल लागू कर दिया गया है। पेरिस शहर में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। सेना और पुलिस के सात हजार जवान सड़कों पर उतार दिए गए हैं। 1940 के बाद पहली बार यहां पर कर्फ्यू लगाया गया है।

इसी साल जनवरी में कार्टून पत्रिका शाली अब्दो के दफ्तर और एक सुपर मार्केट में हुए आतंकी हमले में 17 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से फ्रांस हाई एलर्ट पर था। शुक्रवार रात पेरिस नेशनल स्टेडियम में जर्मनी और फ्रांस के बीच फुटबॉल का दोस्ताना मैच चल रहा था। राष्ट्रपति ओलांद खुद स्टेडियम में मौजूद थे। पहले हाफ के दौरान दो बम धमाके सुनाई दिए। इसमें चार लोगों की मौत हो गई।

सबसे नृशंस हमला बैताक्लां थिएटर में हुआ। एके-47 से लैस चार आतंकी 'अल्लाहो अकबर' कहते हुए थियेटर में घुसे और अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए 82 लोगों को मार डाला। उल्लेखनीय है कि फ्रांस के इतिहास में पहली बार आत्मघाती हमला किया गया है। साथ ही द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद फ्रांस पर सबसे बड़ा हमला भी है। मारे गए एक हमलावर के पास से सीरिया का पासपोर्ट बरामद हुआ है।

विश्व के सभी बड़े नेताओं ने की पेरिस हमलों की भर्त्सना

एके-47 राइफलों और बमों से लैस आठ आतंकियों में से सात ने खुद को अपनी कमर पर बंधे विस्फोटकों से उड़ा लिया। एक आतंकी सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया। चार हमलावर बैताक्लां कंसर्ट हॉल में मारे गए। इनमें से तीन ने खुद को उड़ाया, जबकि एक को पुलिस ने मार गिराया। तीन आतंकी नेशनल स्टेडियम के पास मारे गए। एक अन्य पूर्वी पेरिस की गली में मृत मिला।

पेरिस हमला: फेसबुक और ट्वीटर के जरिए लोगों ने जानकारी की शेयर, मदद की भी अपील