विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रिटेन में मंदबुद्धि बेटों के लिए विदेशी दुल्हन ला रहे पाकिस्तानी

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Sun, 27 Aug 2017 06:24 PM (IST)

ट्रस्ट ने एक शोध में पाया कि ऐसी प्रवृत्ति में पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और भारतीय मूल की बड़ी आबादी लिप्त है।

ब्रिटेन में मंदबुद्धि बेटों के लिए विदेशी दुल्हन ला रहे पाकिस्तानी
ब्रिटेन में मंदबुद्धि बेटों के लिए विदेशी दुल्हन ला रहे पाकिस्तानी

लंदन, प्रेट्र। ब्रिटेन में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के लोग अपने मंदबुद्धि और अपाहिज बेटों के लिए विदेश से दुल्हन ला रहे हैं। लेबर पार्टी की सांसद जेस फिलिप्स ने इस प्रवृत्ति की आलोचना की है।

'द टाइम्स' ने फिलिप्स के हवाले से कहा है कि इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। महिलाओं को लेकर पाकिस्तानी और बांग्लादेशी समुदाय के लोगों का यह बर्ताव स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा, 'यह सच है। यकीनन इसमें सभी शामिल नहीं हैं। लेकिन मेरी किताबों में इस तरह के कई मामले हैं।' मानसिक रूप से कमजोर लोगों को सिखाने का काम करने वाली एन क्राफ्ट ट्रस्ट के अनुसार ब्रिटिश एशियाई लोगों की यह बड़ी गंभीर समस्या है कि वे उसकी सहमति के बगैर ऐसे लोगों की शादी कर देते हैं।

सरकार को ऐसे दस फीसद मामलों की सूचना मिली है। ट्रस्ट ने एक शोध में पाया कि ऐसी प्रवृत्ति में पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और भारतीय मूल की बड़ी आबादी लिप्त है। इस मसले पर काम करने वाली नॉटिंघम यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर रशेल क्लावसन का कहना है कि इन परिवारों को लगता है कि वे बेटे या बेटी के लिए अच्छा कर रहे हैं। इससे उन्हें उनकी देखरेख करने वाली मिल जाती है।

यह भी पढ़ें: हिंदू महिला को मुस्लिम पति के साथ रहने की अनुमति दी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।