विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान को किसी भी तरह की मदद करना बंद करे अमेरिकाः US कांग्रेस

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sat, 01 Jul 2017 12:46 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jul 2017 12:49 PM (IST)

पूरी दुनिया में लोगों को पता चले कि पाकिस्तान एक आतंकवाद प्रयोजित देश है। यही उसकी पहचान है।

पाकिस्तान को किसी भी तरह की मदद करना बंद करे अमेरिकाः US कांग्रेस
पाकिस्तान को किसी भी तरह की मदद करना बंद करे अमेरिकाः US कांग्रेस

वॉशिंगटन, एएनआई। अमेरिका के कांग्रेस सांसद टेड पोए ने कहा है कि जब पता है कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है तो अमेरिका को उसकी मदद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा हम जो पैसे पाकिस्तान को देते हैं वो आइएसआइ को जाते हैं। आइएसआइ उन पैसों से आतंकवाद को बढ़ावा देती है जिससे अफगानिस्तान में अमेरिकी नागरिक मारे जाते हैं। 

हम ऐसा लगातार करते रहे तो ये सही नहीं होगा। सबसे पहले हमें पाकिस्तान को आर्थिक मदद करनी बंद करनी चाहिए। हम इसलिए पाकिस्तान को पैसे नहीं देते कि हमें ही आकर मारें। 

अमेरिका को इस पर काम करना होगा जिससे पूरी दुनिया में लोगों को पता चले कि पाकिस्तान एक आतंकवाद प्रयोजित देश है। यही उसकी पहचान है। टेड ने पाकिस्तान के नाटो सदस्यता पर सवाल उठाए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की गैर-नाटो सहयोगी स्टेटस को रद कर देना चाहिए। 

उन्होंने कहा इसके तहत भी पाकिस्तान को बहुत मदद मिलती है जबकि दूसरे देशों के साथ ऐसा नहीं है। उसको सैन्य सहायता देना भी बंद कर देना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि अमेरिका को इन तीन चीजों के बारे में गहराई से सोचना चाहिए जिससे पाकिस्तान को सबक मिल सके। अमेरिका तात्कालिक प्रभाव से पाकिस्तान को इस स्तर पर मदद करना बंद कर देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका की बढ़ती नजदीकियों से घबराए, शरीफ ने की उच्चस्तरीय बैठक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।