विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PIA को बंद करने के लिए समर्थन की मांग कर रही पाक सरकार

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 19 May 2017 10:45 AM (IST)

पाकिस्तान सरकार अपने इंटरनेशनल एयरलाइंस को दिवालिया घोषित कर बंद करने की तैयारी में है।

PIA को बंद करने के लिए समर्थन की मांग कर रही पाक सरकार
PIA को बंद करने के लिए समर्थन की मांग कर रही पाक सरकार

इस्‍लामाबाद (एएनआई)। पाकिस्‍तानी सरकार इंटरनेशनल एयरलाइंस को (पीआईए) दिवालिया घोषित कर इसे बंद करने के लिए पार्टी सांसदों से समर्थन मांग रही है।

डॉन के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विमानन सलाहकार सरदार मेहताब अब्बासी ने पीआईए के प्रदर्शन पर सीनेट स्पेशल कमेटी से कहा, ‘संसदीय समिति से ऐसे सुझाव सरकार को मुश्किल निर्णय लेने में मदद करेगी जिसे लेने में सरकार हिचकिचा रही है।' अब्‍बासी ने समिति के समक्ष तीन विकल्प दिए, या तो एयरलाइंस को संचालित करने दें, या इसे दिवालिया घोषित करें और अपने सभी कर्मचारियों की सेवा बंद करें या इसके पुनर्गठन करें। समिति ने गुरुवार को पीआईए के मुद्दे पर चर्चा की।

समिति ने पिछले महीने हुई घटनाओं के मुद्दे को उठाया, जिसकी वजह से सर्विस की बदनामी हुई। अब्बासी ने कहा कि अतीत में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) में अनुशासन और जवाबदेही की कमी थी। उन्‍होंने आगे कहा कि प्रशासन इसके लिए काम कर रही हैं जो कि आसान काम नहीं है। हालांकि समिति पीआइए के बंद करने के पक्ष में नहीं है।

सत्‍तारूढ़ पाकिस्‍तान मुस्‍लिम लीक नवाज के मुशाहिदुल्‍लाह खान जो कमिटी के चेयरमैन हैं, उन्‍होंने बताया, ‘हमारा मानना है कि कुछ शीर्ष अधिकारी पीआइए का खोया हुआ सम्‍मान वापस ला सकते हैं।‘ जबकि अब्‍बास ने कहा कि ऐसे लोग अब पीआइए नहीं आते हैं। उन्‍होंने कमिटी से कहा कि पीआइए को बिजनेस मॉडल के तहत संचालित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: कल से रद्द हो जाएगी कराची-मुंबई के बीच की विमान सेवा