विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंदील के बाद इस एक्ट्रेस को भी पाकिस्तान में सता रहा है हत्या का खौफ

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Fri, 29 Jul 2016 09:29 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 09:41 PM (IST)

नादिया ने बताया कि पारंपरिक मुस्लिम ड्रेस, हिजाब और स्कार्फ पहनकर एडल्ट सीन करने के कारण उन्हें पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है।

News Article Hero Image

लॉस एंजेलिस। अमेरिका की पॉर्न स्टार नादिया अली मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली हैं। मगर अब वह पाकिस्तान में अपने घर में नहीं जा रकती हैं। दरअसल, उन्होंने पारंपरिक मुस्लिम ड्रेस पहनकर पॉर्न फिल्मों में काम किया है।

इससे नाराज होकर पाकिस्तान के लोगों ने उन्हें बैन कर दिया है। यदि वह पाकिस्तान जाती हैं, तो वहां उनकी जान को ख़तरा हो सकता है। वह बताती हैं कि अपने काम की विरोधाभासी मांग के बावजूद वह इस्लाम धर्म का पालन कर रही हैं और नमाज पढ़ती हैं। इसलिए मेरे विश्वास और मेरी रोजमर्रा की जिंदगी के बीच संघर्ष होता है।

नादिया ने बताया कि पारंपरिक मुस्लिम ड्रेस, हिजाब और स्कार्फ पहनकर एडल्ट सीन करने के कारण पाकिस्तान में मुझे बैन कर दिया गया है। नादिया ने कहा कि हिजाब पहनकर डांस करके मैं लाखों दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच सकती हूं।

पुलिस की गिरफ्त में आया कंदील का हत्यारा भाई, कबूल किया अपना गुनाह

उन्होंने कहा कि मैंने हाल ही 'वुमन ऑफ द मिडिल ईस्ट' नाम का नया प्रोजेक्ट शुरू किया है। ये उसी तरह है जैसे ओसामा बिन लादेन का पोर्न कलेक्शन। पॉर्न इंडस्ट्री में आने के बारे में उन्होंने बताया कि सैन फ्रांसिस्को के एक सलून में काम करने के दौरान एक बार मुझे पैसों की तंगी हो गई।

तब मेरे दोस्त ने मुझे डांसर बनने का सुझाव दिया। इस काम में अच्छे पैसे मिलते थे। धीरे-धीरे मैं एस्कॉर्ट बन गई और वहां से पॉर्न इंडस्ट्री में चली गई। नादिया ने कहा कि मेरे माता-पिता को ये काम पसंद नहीं। वे मुझे समझाते हैं, लेकिन वो मेरी भावनाएं समझते हैं।

कंदील बलोच के भाई ने खोला राज क्यों उतारा बहन को मौत के घाट