विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवादित ट्वीट पर कुछ इस तरह अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने किया अपना बचाव

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 10:05 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jul 2017 10:07 AM (IST)

हाल ही में अपने ट्वीट में ट्रंप ने एक शो की होस्‍ट को पागल और प्लास्टिक सर्जरी के कारण भद्दी दिखने वाली महिला कहा था।

विवादित ट्वीट पर कुछ इस तरह अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने किया अपना बचाव
विवादित ट्वीट पर कुछ इस तरह अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने किया अपना बचाव

नई दिल्‍ली, एएनआइ। अपने विवादित ट्वीट को लेकर चाैतरफा आलोचना झेलने के बावजूद अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने चैनल एमएसएनबीसी की पत्रकार मीका ब्रेजिंस्‍की और उनके सहयोगी साथी जो स्कारबरो पर एक बार फिर हमला बोला है। वहीं अपने सोशल मीडिया के इस्‍तेमाल का बचाव भी किया है।

मीका एक मॉर्निंग शो को होस्‍ट करती हैं और जो स्कारबरो को-होस्‍ट हैं। हाल ही में अपने ट्वीट में ट्रंप ने मीका को क्रेजी मीका और प्लास्टिक सर्जरी के कारण भद्दी दिखने वाली महिला कहा था। वहीं उन्‍होंने जो पर भी निशाना साधा था। हालांकि इस ट्वीट को लेकर ट्रंप को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।

अब ट्रंप ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि विवादित ट्वीट राष्‍ट्रपति के तौर पर नहीं किया गया था। वहीं मीका और जो एक बार फिर पागल और बेवकूफ करार देते हुए उन्‍होंने कहा है कि ये लोग बुरे लोग नहीं हैं, मगर उनके लो-रेटेड शो पर उनके एनबीसी बॉस हावी हैं।

ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा, यह फर्जी और ढोंगी न्‍यूज मीडिया रिपब्लिकन और दूसरों को यह समझाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है कि मुझे सोशल मीडिया का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। मगर याद रहे, मैं इंटरव्यू, भाषण और सोशल मीडिया के दम पर 2016 का चुनाव जीत गया। मुझे 'फेक न्‍यूज' को हराना था और मैंने हरा दिया। हम आगे भी जीतते रहेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।