विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोर्चे पर कर रहा था घायलों का उपचार, बेटी पढ़ाई के लिए बन गई पोर्न स्टार

By Edited By:
Published: Wed, 12 Mar 2014 08:27 PM (IST)Updated: Wed, 12 Mar 2014 08:30 PM (IST)

बरसों बाद वह खुशी-खुशी अफगानिस्तान से अपने घर लौटा। परंतु घर पहुंच कर जैसे उसकी खुशियों को ग्रहण लग गया, जब उसे पता चला की उसकी 1

News Article Hero Image

वाशिंगटन। बरसों बाद वह खुशी-खुशी अफगानिस्तान से अपने घर लौटा। परंतु घर पहुंच कर जैसे उसकी खुशियों को ग्रहण लग गया, जब उसे पता चला की उसकी 18 वर्षीय बेटी मरियम पढ़ाई का खर्च पूरा करने के लिए पॉर्न स्टार बन गई है। मरियम की मां भारतीय मूल की है।

दरअसल, वाशिंगटन में रहने वाले अमेरिकी सेना के डॉ. केविन वीक्स की कुछ साल पहले अफगानिस्तान में तैनाती की गई थी। केविन वहां बीमार या घायल अमेरिकी सैनिकों का इलाज करते थे। तीन बच्चों के पिता केविन की पत्नी भारतीय मूल की है। अफगानिस्तान जाने से पहले केविन अपनी पुत्री मरियम का दाखिला वॉशिंगटन के महंगे कॉलेज में कराया था। मरियम की सालाना फीस लगभग 30 लाख रुपये थे। कॉलेज जाने के बाद मरियम के खर्चो में बेतहाशा वृद्धि हो गई। एक दिन वह एक शो में गई, जहां कुछ लोगों ने उसे पॉर्न इंडस्ट्री का ऑफर किया। पैसे की तंगी से जूझ रही मरियम वीक्स को ये पैकेज पसंद आ गया और उसने इसके लिए हामी भर दी। पॉर्न जगत में मरियम का नाम बेली नॉक्स है। मरियम की बहुत-सी फिल्में हिट भी हुई हैं।

रिश्तेदारों की तरह केविन के लिए भी मरियम के पॉर्न स्टार बनने की खबर एक बड़े झटके की तरह थी। अन्य रिश्तेदारों की तरह उसे भी खबर पर यकीन नहीं हो रहा था। केविन के अनुसार मरियम ने मुझे बहुत बड़ा झटका दिया है, घर आने की खुशी जैसे कहीं काफूर हो गई हो। मैंने उसे कभी पैसे की कमी नहीं होने दी, फिर भी उसने पता नहीं कैसे यह कदम उठा लिया। पेशे से आर्मी डॉक्टर केविन हमेशा से चाहते थे कि उनकी बेटी भी एक आर्मी डॉक्टर ही बनें। केविन को अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि पढ़ाई में अच्छी होने के बावजूद मरियम ने ऐसा क्यों किया। मरियम हमेशा अपनी क्लास में ए ग्रेड लाने वाली छात्रा थी।

उधर, मरियम का कहना है कि भले ही पॉर्न जगत में जाने के लिए घरवाले मुझे दोष दे रहे हैं, लेकिन इसके पीछे सबसे बड़ा कारण आर्थिक था। मुझे इतने पैसे नहीं मिलते थे कि मैं अपना खर्च चलाने के साथ पूरी फीस दे सकूं। मैं खुद भी ट्यूशन पढ़ाती थी, जिससे मुझे 5 लाख रुपये तक महीने मिल जाते थे। अपने काम से संतुष्ट मिरियम के पास अब इतने रुपये हो गए हैं कि वह बड़ी आसानी से अपने साथ-साथ अपने भाई और बहन के खर्चे भी उठा सकती है।

पढ़े: सनी लियोन ने किया टॉपलेस होने से इन्कार

सनी लियोन के इस सीन को देखकर दंग रह जाएंगे आप!

सनी लियोन से हुई गलती! अली असगर को समझ लिया औरत