हाफिज सईद पर कार्रवाई पर बोले मनीष तिवारी, आंखों में धूल झोंक रहा है पाक
अलटलांटिक काउंसिल में पत्रकारों से बात करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि हाफिज सईद के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और समय समय पर इनको पेश भी किया गया है।
वॉशिंगटन, पीटीआई। मुंबई हमले के मुख्य आरोपी हाफिज सईद को पाकिस्तान में नजरबंद किए जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने इसे आंखों में धूल झोंकना करार दिया है। उन्होंने हाफिज सईद को भारत को सौंपने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान असली में हाफिज सईद पर कोई कर्रवाई करना चाहता है तो उसे भारत के हवाले कर देना चाहिए, नहीं तो ये आंखों में धूल झोंकने वाली बात होगी।
अलटलांटिक काउंसिल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हाफिज सईद के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और समय समय पर इनको पेश भी किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली यूपीए सरकार के दौरान भी कई आतंकियों को नजरबंद किया गया था लेकिन बाद में उनको रिहा कर दिया गया।
मनीष तिवारी ने कहा कि आतंक की समस्या को सुलझाने के लिए अमेरिका को पाकिस्तान के ऊपर दवाब डालना चाहिए।
यह भी पढ़ें- हाफिज सईद की नजरबंदी पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब