विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मलेशियाई सरकार ने MH370 के अवशेष तंजानिया में मिलने का दावा किया

By Atul GuptaEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2016 05:10 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2016 07:40 PM (IST)

मलेशिया के परिवहन मंत्री लाउ तियॉंग लाई ने अपने बयान में कहा कि मलबे में एक आउटबोर्ट का एक फ्लैप ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कुआलालंपुर, एएफपी । ढाई साल पहले लापता हुए मलेशियाई विमान एमएच-370 की गुत्थी जल्द सुलझने के आसार बढ़ गए हैं। इस साल जून में तंजानिया के पेंबा आइलैंड के तट से मिला मलबा इसी विमान का हिस्सा है। मलेशिया ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं।

एमएच-370 आठ मार्च 2014 को कुआलालंपुर से बीजिंग जाते वक्त रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। विमान में कुल 239 लोग सवार थे। माना जा रहा था कि यह विमान हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इसकी खोज में अब तक एक लाख बीस हजार वर्ग किलोमीटर का समुद्री इलाका खंगाला जा चुका है। ऐसे में जांचकर्ता अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं यह विमान तंजानिया के तट पर कैसे पहुंचा।

MH370 : 30 महीने बाद लगा गलत इलाके में खोज रहे विमान

मलेशियाई उड्डयन मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि विशेषज्ञों के मुताबिक मलबे में मिला आउटबोर्ड फ्लैप एमएच-370 का ही है। विमान के लापता होने के कारणों से पर्दा उठाने के लिए मलबे की जांच फिलहाल जारी रहेगी। इससे पहले सोमवार को एक अमेरिकी जांचकर्ता ने बताया था कि मलबे के कुछ हिस्से झुलसे हुए हैं। इससे उड़ान के दौरान विमान में आग लगने की आशंकाओं को बल मिला है।

पढ़ें- मलेशियाई पीएम ने माना, एमएच-370 का ही है डैना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।