विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोसुलः भागते आतंकियों ने तेल के कुओं में लगाई आग, कई किमी तक फैला धुंआ

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 05 Nov 2016 02:29 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2016 03:08 PM (IST)

मोसुल में आईएस ने खुद को बचाने के लिए अब तेल के कुओं में आग लगा दी है। इसकी वजह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बगदाद (आईएएनएस)। मोसुल से पीछे हटते इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने तेल के कुओं में आग लगा दी है। इसके चलते आसमान में कई किमी तक काले धुंए के बादल साफ दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि न्यूयार्क शहर के मुकाबले यह धुंए के बादल ज्यादा इलाके में फैले हुए हैं। यहां पर इन खतरनाक बादलों के साए में अब भी कई हजार परिवार मौजूद हैं, जो हर पल जिंदा रहने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। वहीं यहां रहने वालों को साफ पानी तक भी नहीं मिल पा रहा है।

आईएस आतंकियों ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट समेत कई जगहों को आग के हवाले कर दिया है। एक जानकारी के मुताबिक इराकी फौज के करीब तीन हजार जवान मोसुल के छह जिलों पर कब्जा करने का संघर्ष कर रहे हैं। पिछले दो वर्षों में यह पहला मौका है जब इस शहर में इराक का झंडा दिखाई दे रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने भी आगाह किया है कि पीछे हटते आतंकी खुद को बचाए रखनेे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

मोसुल में IS और इराकी सेना में भीषण जंग, उल्टे पांव भागा बगदादी

सेटेलाइट इमेज से इस बात का भी पता चला है कि मोसुल के अंदर आईएस आतंकियों ने अपनी सुरक्षा के लिए अभेद्य दुर्ग तैयार किया है। इसके तहत उन्होंने मोसुल के अंदर आने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। इन रास्तोंं पर काफी संख्या में आतंकियों को तैनात किया गया है। पिछले तीन सप्ताह से जारी लड़ाई में आईएस को कई जगहों पर भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है। वहीं पूरा शहर मशीनगन और धमाकों की आवाज से गूंज रहा है।

बला की सुंदर ये लड़कियां मोसुल में कर रहीं हैं आईएस आतंकियों से मुकाबला

मोसुल में आतंकियों ने तेल के कुओं में लगाई आग, देखें तस्वीरें

इराकी सेना के केप्टन मलिक हामिद का कहना है कि हम धीरे धीरे आगे बढ़ रहे हैं। यदि इसमें जल्दबाजी की गई तो हमारा नुकसान ज्यादा हो सकता है। उनके मुताबिक अभी भी आईएस के कब्जे में शहर के कई ऑयल फील्ड हैं। सेना की प्राथमिकता मोसुल में मौजूद लोगों को सुरक्षित रखते हुए आईएस को खत्म करने की है। यही वजह है कि इसमें कुछ समय अभी और लगेगा।

राष्ट्रपति चुनाव: यूएस में बड़े हमले को अंजाम दे सकता है अलकायदा

सभी अंतरराष्ट्रीय खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

इस्लामिक स्टेट ने ली तुर्की के दियारबाकिर शहर में हुए धमाके की जिम्मेदारी