दिल की हिफाजत करने वाले जीन की पहचान
दिल की बीमारियों को दुनियाभर में असमय मौत की सबसे बड़ी वजहों में माना जाता है।
लंदन, आइएएनएस। वैज्ञानिकों ने एक ऐसे जीन की पहचान की है जो विभिन्न बीमारियों से दिल की हिफाजत करता है। यह जीन यूनान के माइलोपोटेमस में रहने वाले लोगों में पाया गया है। उच्च वसायुक्त भोजन करने के बावजूद ये लोग लंबी जिंदगी जीते हैं।
इंग्लैंड के वेलकम ट्रस्ट सेंगर इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर एलिफ्थेरिया जेगिनी ने कहा, 'दिल की बीमारियों को दुनियाभर में असमय मौत की सबसे बड़ी वजहों में माना जाता है। हमें इससे निपटने की दिशा में उम्मीद की नई किरण दिखी है। यूनानी लोगों के इस विशेष समूह में हमने खास जीन की पहचान की है।'
यह भी पढ़ें: भारत-पाक को मिल सकता है यूएन महासचिव का 'गुड ऑफिस'
शोध के दौरान 250 लोगों के जीन का अध्ययन किया गया। इसके बाद 3,200 लोगों पर पुन: शोध किया गया। शोधकर्ताओं ने कहा कि इस खास जीन को पहचानकर दिल की बीमारियों से निपटने की दिशा में भी अहम कदम उठाए जा सकते हैं। वैज्ञानिक इस दिशा में शोध कर रहे हैं कि दुनिया के अन्य क्षेत्रों में रहने वालों में यह जीन क्यों नहीं पाया गया। साथ ही इसके विकल्पों पर भी अध्ययन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: फेसबुक के संस्थापक जकरबर्ग ने दिया ऐसा भाषण, खुद भी रोए, सुनने वाले भी रो पड़े