विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तूफान से न्यूयार्क में दो लाख लोगों की बिजली आपूर्ति बंद

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Fri, 10 Mar 2017 04:35 PM (IST)Updated: Fri, 10 Mar 2017 06:38 PM (IST)

तीन यूटीलिटी पोल के पास मौजूद अधिकारियों ने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल होने में समय लगेगा।

तूफान से न्यूयार्क में दो लाख लोगों की बिजली आपूर्ति बंद
तूफान से न्यूयार्क में दो लाख लोगों की बिजली आपूर्ति बंद

रोचेस्टर, एपी। तूफान के कारण पूरे पश्चिमी न्यूयार्क में दो लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली कर्मचारियों को आपूर्ति बहाल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। तूफान के दौरान चली तेज हवा से इलाके में पेड़ उखड़ गए और यूटीलिटी पोल गिर गए हैं। इसीसे बिजली आपूर्ति पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।

तीन यूटीलिटी पोल के पास मौजूद अधिकारियों ने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल होने में समय लगेगा। गुरुवार शाम नौ बजे नेशनल ग्रिड, आरजी एंड ई और एनवाईएसईजी ने बताया कि करीब 140,000 घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही थी। यह स्थिति बुधवार की शाम आए तूफान के बाद पैदा हुई। तूफानी हवा की चपेट में प्रांत का पूरा पश्चिमी इलाका आया है। तूफान से हुई तबाही के बाद बफेलो इलाके के दर्जनों स्कूल बंद रहे।

यह भी पढ़ें- डोनल्ड ट्रंप की 38 नई कंपनियां करेंगी चीन में व्यापार

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने उत्तर कोरिया में तनाव घटाने का चीनी प्रस्ताव ठुकराया