विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डोनल्ड ट्रंप की 38 नई कंपनियां करेंगी चीन में व्यापार

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Thu, 09 Mar 2017 07:57 PM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2017 08:16 PM (IST)

राष्ट्रपति बनने से पहले डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिजन पूरी दुनिया में कई कारोबार करते थे। ज्यादातर कारोबारों में वे 'ट्रंप' ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करते हैं।

डोनल्ड ट्रंप की 38 नई कंपनियां करेंगी चीन में व्यापार
डोनल्ड ट्रंप की 38 नई कंपनियां करेंगी चीन में व्यापार

शंघाई, रायटर। चीन ने ट्रंप ट्रेडमार्क वाली 38 वस्तुओं की बिक्री अपने देश के बाजार करने की अनुमति दे दी है। इन वस्तुओं का निर्माण और विपणन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिजनों की कंपनियां करती हैं। जानकारों का मानना है कि बिक्री के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए यह अनुमति सामान्य समय में दी गई है।

राष्ट्रपति बनने से पहले डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिजन पूरी दुनिया में कई कारोबार करते थे। ज्यादातर कारोबारों में वे 'ट्रंप' ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करते हैं। इसी साल 20 जनवरी को राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप तो कारोबार से अलग हो गए लेकिन उनके दो बेटे, बेटी और दामाद अब व्यापार को संभाल रहे हैं। ट्रंप परिवार का रीयल एस्टेट, होटल, रेस्टोरेंट, गोल्फ क्लब, मसाज पार्लर, कैसीनो, मोबाइल लाइब्रेरी, गारमेंट्स, बीमा क्षेत्र आदि का कारोबार है।

यह भी पढ़ें- भारतीयों को फायदे वाला नियम बदल सकती है ट्रंप सरकार

ट्रंप के वकीलों ने चीन में कारोबार के लिए अप्रैल 2016 में आवेदन किया था। उन्होंने 'डोनाल्ड जे ट्रंप' शीर्षक वाले ट्रेडमार्क से कारोबार की अनुमति मांगी थी। आवेदन पत्र में कारोबारी का पता लिखा गया था- ट्रंप टावर, फिफ्थ एवेन्यू, न्यूयॉर्क। डोनाल्ड ट्रंप का न्यूयॉर्क में यही निजी आवास है, जहां पर उनकी पत्नी मेलानिया अभी भी अपने बेटे के साथ रहती हैं। कई अमेरिकी सांसदों ने सवाल उठाया है कि अब जबकि ट्रंप राष्ट्रपति बन गए हैं तब उनके नाम का इस्तेमाल व्यापार में कैसे हो सकता है ? जबकि ट्रेडमार्क अधिवक्ताओं का कहना है कि अनुमति प्रक्रिया में ट्रंप की नई भूमिका के चलते कहीं पर भी बाधा नहीं आई।

यह भी पढ़ें- वीजा प्रतिबंध मुद्दे पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का घर में ही विरोध

प्रक्रिया के पूरा होने में करीब 11 महीने का समय लगा है, ऐसे में किसी भी स्तर पर फायदा लेने या फायदा देने की कोशिश नहीं की गई। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने कहा है कि कारोबार के क्षेत्र में हमारी सरकार सबके साथ समान व्यवहार करती है। अनुमति में पूरी तरह से कानून का पालन हुआ है।