विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आर्कटिक में मिला हिटलर का खुफिया अड्डा

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 23 Oct 2016 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 05:47 PM (IST)

आर्कटिक के एलेक्जेंडर लैंड में स्थित 'सैट्सग्रेबर' या 'ट्रीजर हंटर' नामक स्थान दशकों से लोगों के लिए रहस्यमयी बना हुआ था। यह स्थान अब रूसी क्षेत्र है।

News Article Hero Image

मास्को, प्रेट्र। आर्कटिक में जर्मनी के तानाशाह रहे एडोल्फ हिटलर का एक खुफिया अड्डा मिला है। यह उत्तरी धु्रव से करीब एक हजार किमी की दूरी पर स्थित है। इसे हिटलर के आदेश पर बनाया गया था।

आर्कटिक के एलेक्जेंडर लैंड में स्थित 'सैट्सग्रेबर' या 'ट्रीजर हंटर' नामक स्थान दशकों से लोगों के लिए रहस्यमयी बना हुआ था। यह स्थान अब रूसी क्षेत्र है। शोधकर्ताओं को इस निर्जन द्वीप पर खोज के दौरान बंकरों, पेट्रोल कंटेनरों और यहां के जलवायु से जुड़े दस्तावेजों के 500 से अधिक अवशेष मिले हैं। उनका मानना है कि इसे हिटलर के आदेश पर 1942 में बनाया गया था।

इसके एक साल बाद जर्मनी ने रूस पर हमला किया था। डेली एक्सप्रेस के अनुसार, स्टेशन 1943 से लेकर जुलाई 1944 तक चालू रहा। इसके बाद यह वीरान हो गया था। उस समय यहां काम करने वाले सदस्यों को आपूर्ति कम होने के चलते संक्रमित पोलर बियर का मांस खाना पड़ा जिसके चलते उनको जान गंवानी पड़ी। रूसी आर्कटिक नेशनल पार्क के वरिष्ठ शोधकर्ता को यहां गोलियों और टेंटों के कबाड़ के अलावा जूते आदि मिले हैं।

पढ़ेंः एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली महिला जुनको ताबे का निधन