विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय मजदूर के शोषण में कैफे पर एक करोड़ जुर्माना

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Tue, 20 Jun 2017 03:47 PM (IST)

जज माइकल जेरेट ने संदीप चोखानी पर 30 हजार डॉलर और उनके और उनकी पत्नी की स्वामित्व वाली कंपनी पर डेढ़ लाख डॉलर का जुर्माना किया।

भारतीय मजदूर के शोषण में कैफे पर एक करोड़ जुर्माना
भारतीय मजदूर के शोषण में कैफे पर एक करोड़ जुर्माना

मेलबर्न, प्रेट्र। ऑस्ट्रेलिया में एक पूर्व कैफे क्लब के भारतवंशी मालिकों पर एक भारतीय श्रमिक का शोषण करने पर 1.8 लाख डॉलर (करीब 1.16 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। इन्होंने मजदूर का वीजा रद कराने की धमकी देकर वेतन लौटाने के लिए विवश किया था।

संघीय अदालत के जज माइकल जेरेट ने संदीप चोखानी पर 30 हजार डॉलर और उनके और उनकी पत्नी की स्वामित्व वाली कंपनी पर डेढ़ लाख डॉलर का जुर्माना किया। चोखानी अपनी पत्नी के साथ मिलकर ब्रिसबेन के ननदाह विलेज शॉपिंग सेंटर में कैफे क्लब चलाते थे। कोर्ट ने पाया कि चोखानी ने बतौर कुक काम कर रहे भारतीय श्रमिक को 2014 में जुलाई से नवंबर तक कोई वेतन नहीं दिया।

2015 के फरवरी-मार्च के चार हफ्ते में भी वेतन नहीं दिया। इसके बाद चोखानी ने श्रमिक को महज 19,300 डॉलर दिए और उसमें से 18,000 डॉलर लौटाने को कहा। पैसे नहीं देने पर उसका वीजा रद कराने की धमकी दी। मजदूर ने कोई विकल्प नहीं दिखने पर पैसे लौटा दिए। वह '457 वीजा' के तहत ऑस्ट्रेलिया में काम करने आया था। यह वीजा ऑस्ट्रेलिया में अस्थायी तौर पर काम करने के लिए कुशल विदेशी श्रमिकों को दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: नासा ने खोज निकाले 200 से अधिक संभावित ग्रह, पृथ्‍वी जैसे हैं 10 ग्रह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।