विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समुद्र नहीं जमीन पर हुई थी प्रारंभिक जीवन की शुरुआत

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Wed, 19 Jul 2017 05:34 PM (IST)

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी और सिडनी की न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओ की टीम ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के पिलबरा क्षेत्र में इनका बारीकी से अध्ययन किया।

समुद्र नहीं जमीन पर हुई थी प्रारंभिक जीवन की शुरुआत
समुद्र नहीं जमीन पर हुई थी प्रारंभिक जीवन की शुरुआत

वाशिंगटन, आइएएनएस। धरती पर प्रारंभिक जीवन को लेकर फिर नई बहस छिड़ गई है। नए शोध में दावा किया गया है कि धरती पर 58 करोड़ साल पहले सूक्ष्मजीव समुद्र नहीं बल्कि जमीन पर पैदा हुए थे। यह शोध स्ट्रोमेटोलाइट मॉडल पर आधारित है। स्ट्रोमेटोलाइट बहुस्तरीय खनिज संरचना है। इनका आकार गोल्फ बॉल से लेकर विशाल गुब्बारे तक का होता है। ये धरती पर 3.5 अरब साल पहले जीवित जीवों के प्राचीन प्रमाण को दर्शाते हैं।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी और सिडनी की न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओ की टीम ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के पिलबरा क्षेत्र में इनका बारीकी से अध्ययन किया। उन्होंने उन साक्ष्यों की तलाश की जिससे यह पता चल सके कि प्राचीन सूक्ष्मजीवों ने किस तरह प्रचुर मात्रा में स्ट्रोमेटोलाइट का निर्माण किया था। इन स्ट्रोमेटोलाइट की खोज 1970 के आसपास की गई थी।

कई वैज्ञानिकों का मानना है कि जीवन की शुरुआत समुद्र में हुई थी। उनकी नजर में इन खनिजों की उत्पत्ति छिछले और खारे समुद्री पानी में उसी तरह हुई थी जिस तरह विश्व विरासत सूची में शामिल शार्क बे इलाके में स्ट्रोमेटोलाइट की हुई थी। जबकि इसके विपरित न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता तारा जोकिक ने यह पता लगाया कि स्ट्रोमेटोलाइट की उत्पत्ति खारे पानी में नहीं हुई थी। इनका निर्माण यलोस्टोन में गर्म मौसम के हालात में हुआ था।

यह भी पढ़ें: दक्षिण चीन सागर से लगते देश बरतें संयम : अमेरिका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।