विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेहत पर नजर रखेगा नया ई-स्किन सेंसर

By Srishti VermaEdited By:
Published: Tue, 18 Jul 2017 04:02 PM (IST)

हाल के सालों में दिल की धड़कन समेत स्वास्थ की निगरानी के लिए डिवाइस बनाने की दिशा में प्रगति हुई ...और पढ़ें

सेहत पर नजर रखेगा नया ई-स्किन सेंसर
सेहत पर नजर रखेगा नया ई-स्किन सेंसर

टोक्यो (आइएएनएस/प्रेट्र)। जापानी वैज्ञानिकों ने सेहत की निगरानी के लिए नया हाइपोएलर्जेनिक इलेक्ट्रानिक सेंसर विकसित किया है। इस ई-स्किन सेंसर को त्वचा पर लगाया जा सकता है और बिना किसी परेशानी के इसकी मदद से लंबे समय तक सेहत पर नजर रखी जा सकती है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, इस पहनने योग्य डिवाइस में इलास्टिक इलेक्ट्रोड हैं। इससे त्वचा की कार्यप्रणाली पर कोई असर नहीं पड़ता और सूजन से भी बचाव होता है। इलेक्ट्रोड में पानी में घुलनशील एक पॉलीमर, पॉलीविनाइल एल्कोहल (पीवीए) और स्वर्ण परत होती है। यह डिवाइस बिना किसी दिक्कत के हफ्तेभर तक पहनी जा सकती है। हाल के सालों में दिल की धड़कन समेत स्वास्थ की निगरानी के लिए डिवाइस बनाने की दिशा में प्रगति हुई है। लचीले मैटेरियल से बने इन संवेदनशील डिवाइस को त्वचा पर पहना जाता है।

हालांकि इन डिवाइस में बेहद पतली फिल्म और रबर शीट का इस्तेमाल किया जाता है ताकि त्वचा पर कोई असर नहीं पड़े। इसके बावजूद ये लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए असुरक्षित मानी जाती हैं। टोक्यो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर तकाओ सोमेया ने कहा, 'जिन डिवाइस को हफ्तेभर या लंबे समय तक पहना जा सकता है उन्हें चिकित्सकीय लिहाज से व्यावहारिक उपयोग लायक बनाने की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखकर यह नया सेंसर विकसित किया गया है। इससे बिना किसी तनाव या परेशानी के रोगी की निगरानी की जा सकती है।'

यह भी पढ़ें : अलर्ट करने वाले सेंसर हो जा रहे चोरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।