विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गठबंधन सेना का यमन में हवाई हमला, 30 विद्रोहियों की मौत

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 30 Oct 2016 09:32 AM (IST)Updated: Sun, 30 Oct 2016 10:17 AM (IST)

यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा किए गए हवाई हमले में 30 विद्रोहियों की मौत हो गई है।

News Article Hero Image

अदन (एएफपी)। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमले में यमन में 47 लोगों की मौत हो गई है। ये हमले पश्चिमी बंदरगाह होदेदा के उस इलाक़े पर किए गए जो हूती विद्रोहियों के कब्जे में है। मारे जाने वालों में कई विद्रोहियों समेत आम नागरिक भी शामिल हैं। हूती मीडिया के मुताबिक इस हमले में 43 लोग मारे गए हैं। यमन में हूती विद्रोहियों 2014 से सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। उनका कई शहरों पर नियंत्रण है। अरब गठबंधन यमन के निर्वासित राष्ट्रपति को फिर से सत्ता दिलवाने के लिए हूतियों पर हमले कर रहा है।

इस बीच यमन के राष्ट्रपति ने इन हमलों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र का शांति प्रस्ताव ठुकरा दिया है। यह प्रस्ताव यूएन के राजदूत इसमाइल ओल्ड शेख अहमद द्वारा दिया गया था। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 से छिड़े इस युद्ध में अब तक करीब सात हजार लोगों की जान जा चुकी है। इसमें आम नागरिक भी शामिल हैं।

हवाई हमलों में नागरिकों की मौतों को लेकर अरब गठबंधन की कई बार आलोचना हो चुकी है। इसी महीने राजधानी सना में एक कब्रगाह पर हुए हवाई हमले में 140 से अधिक लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे। बाद में अरब गठबंधन ने कहा था कि गलत सूचना मिलने की वजह से हमला हुआ था।

जेद्दा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाकर हुती विद्रोहियों ने दागी मिसाइल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।