विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन ने कहा- कई बार मिले थे शरीफ-जिनपिंग लेकिन द्विपक्षीय बैठक पर साधा मौन

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Tue, 13 Jun 2017 09:15 AM (IST)Updated: Tue, 13 Jun 2017 09:28 AM (IST)

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कैंग ने सोमवार को कहा, 'मैं आपको बता सकता हूं कि एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की ...और पढ़ें

चीन ने कहा- कई बार मिले थे शरीफ-जिनपिंग लेकिन द्विपक्षीय बैठक पर साधा मौन
चीन ने कहा- कई बार मिले थे शरीफ-जिनपिंग लेकिन द्विपक्षीय बैठक पर साधा मौन

बीजिंग(एजेंसी)। चीन ने उन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है जिनमें कहा गया था कि शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की बैठक के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अनदेखी की थी।

हालांकि, चीन ने यह नहीं बताया कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई अथवा नहीं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कैंग ने सोमवार को कहा, 'मैं आपको बता सकता हूं कि एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की 17वीं बैठक के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की कई बार भेंट हुई।' उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन और पाकिस्तान सदाबहार रणनीतिक साझेदार हैं। 

यह भी पढ़ेंः चीनी नागरिकों के हत्या मामले में चीन और पाकिस्तान में तनातनी

वहीं यह भी बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान में दो चीनी नागरिकों की हत्या को लेकर पाकिस्तान और चीन में तनातनी शुरू हो गई है। पाकिस्तान ने कहा है कि दोनों चीनी नागरिक धर्म प्रचारक थे, जिन्होंने व्यापारी होने की गलत जानकारी देकर वीजा हासिल किया था। इससे पहले दोनों को चीनी भाषा का शिक्षक बताया गया था।
ली जिंग यांग (24) और मेंग ली सी (26) नाम के दोनों नागरिकों को 24 मई को हथियारबंद लोगों ने क्वेटा से अगवा किया था।

आतंकी संगठन आइएस की न्यूज एजेंसी अमाक ने पिछले हफ्ते बताया था कि हथियारबंद लोग उसके जिहादी थे और अगवा किये गए चीनी नागरिकों की हत्या कर दी गई है। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के अनुसार कारोबारी वीजा पर आकर दोनों चीनी नागरिक क्वेटा गए। वहां पर उन्होंने एक कोरियाई कारोबारी से उर्दू सीखने का बहाना किया। लेकिन वास्तव में वह धर्म के प्रचार का कार्य कर रहे थे।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह धर्म के प्रचार के किन-किन तरीकों का इस्तेमाल कर रहे थे। पाकिस्तानी अधिकारियों ने अभी दोनों की मौत की पुष्टि नहीं की है। दोनों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली ने कहा है कि अब देश में आने वाले सभी चीनी नागरिकों के दस्तावेजों को बारीकी से देखा जाएगा।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।