चीन में पूर्व पुलिस प्रमुख को फांसी
इनर मंगोलिया प्रांत के पुलिस प्रमुख के रूप में झाओ लीपिंग पर 26 वर्षीय महिला की हत्या का आरोप लगा था।
बीजिंग, रायटर। सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए चीन ने शुक्रवार को उत्तरी क्षेत्र में तैनात रहे पुलिस प्रमुख को फांसी लटका दिया। इस अधिकारी पर एक महिला की हत्या, रिश्वत लेने और अवैध तरीके विस्फोटक पदार्थ रखने का दोष अदालत में सिद्ध हो चुका था।
इनर मंगोलिया प्रांत के पुलिस प्रमुख के रूप में झाओ लीपिंग पर 26 वर्षीय महिला की हत्या का आरोप लगा था। उसने महिला को गोली मारकर उसका शव जला दिया था। झाओ पर 20 लाख युआन (करीब दो करोड़ रुपये) रिश्वत लेने और कार्यालय में 91 डेटोनेटर रखने का दोष सिद्ध हुआ।
यह भी पढ़ें: पूर्वी सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले में 35 नागरिकों की मौत
इसी के बाद उसे मौत की सजा का एलान हुआ। शुक्रवार को उसे रिश्तेदारों से मिलने की अनुमति दी गई और इसके बाद सजा क्रियान्वित कर दी गई। एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार दुनिया में सर्वाधिक मौत की सजा चीन में दी जाती हैं। वहां पर वर्ष 2016 में ही एक हजार से ज्यादा लोगों को मौत की सजा दिये जाने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी अपीलीय कोर्ट में जज बने भारतीय मूल के अमूल थापर