पहली बार अंतरिक्ष से लाइव शो का होगा प्रसारण
ब्रिटेन का चैनल 4 जल्द ही अंतरिक्ष से अपनी तरह का पहला लाइव शो प्रसारित करने जा रहा है। शो के दौरान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन [आइएसएस] को पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए दिखाया जाएगा। 'लाइव फ्रोम स्पेस' नाम का यह कार्यक्रम नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर 170 देशों में प्रसारित होगा।
लंदन। ब्रिटेन का चैनल 4 जल्द ही अंतरिक्ष से अपनी तरह का पहला लाइव शो प्रसारित करने जा रहा है। शो के दौरान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन [आइएसएस] को पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए दिखाया जाएगा। 'लाइव फ्रोम स्पेस' नाम का यह कार्यक्रम नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर 170 देशों में प्रसारित होगा।
शो का मेजबानी डेरमोट ओ लेरी करेंगे जो लोकप्रिय टेलेंट हंट शो 'द एक्स फैक्टर' के जाने-माने चेहरे हें। कार्यक्रम के दौरान पृथ्वी की हाई डेफिनेशन तस्वीरें ली जाएंगी। शो के दौरान आइएसएस की अंदर हो रही दिन भर की गतिविधियों का भी प्रसारण किया जाएगा। ह्यूंस्टन स्थित नासा मिशन कंट्रोल रूम से लेरी आइएसएस में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों से लाइव बात करेंगे।
उन्होंने कहा, इस प्रोजेक्ट पर काम करना खुद को शिक्षित करने जैसा ही है। मैं खुद को इस प्रोजेक्ट से जुड़ने से नहीं रोक सका। मैं भी जानना चाहता हूं कि आइएसएस में कैसे काम होता है।' वर्ष 2015 में मशहूर भौतिक शास्त्री स्टीफन हॉकिंग और ब्रिटिश अंतरिक्षयात्री टिम पेक को आइएसएस में भेजा जाना है। शो के दौरान दोनों से बातचीत की जाएगी और अंतरिक्ष अभियानों को लेकर उनकी राय भी ली जाएगी।
भारत के चंद्रयान-दो का प्रक्षेपण 2017 तक
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर