विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्‍तान के काबुल में धमाका, 2 बच्‍चों की मौत

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 05 Jul 2017 02:40 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 05 Jul 2017 02:41 PM (GMT+05:30)

अब तक तालिबान समेत किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है। धमाके में कई घायल भी हो गए हैं।

अफगानिस्‍तान के काबुल में धमाका, 2 बच्‍चों की मौत
अफगानिस्‍तान के काबुल में धमाका, 2 बच्‍चों की मौत

काबुल, एएनआइ। अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में बुधवार को हुए एक धमाके में कम से कम दो बच्‍चों की मौत हो गई। टोलो न्‍यूज ने पुलिस के हवाले से धमाके में पांच लोगों के जख्‍मी होने की खबर भी दी है। इसके अलावा पुलिस द्वारा धमाके को लेकर अन्‍य कोई जानकारी नहीं दी गई।

वहीं अब तक तालिबान समेत किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में हालिया समय में कई धमाके हो चुके हैं। कई प्रतिष्ठित संस्‍थानों को भी निशाना बनाया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें: जानें, पाक-चीन दोस्ती का सच, खतरे में पड़ सकती है आतंरिक सुरक्षा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।