विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत का गलत नक्‍शा दिखाए जाने पर आस्‍ट्रेलिया ने मांगी माफी

By vivek pandeyEdited By:
Published: Fri, 14 Nov 2014 02:08 PM (IST)Updated: Sat, 15 Nov 2014 09:21 AM (IST)

जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्वीसलैंड यूनिवर्सिटी में मौजूदगी के दौरान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ब्रिसबेन। जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्वीसलैंड यूनिवर्सिटी में मौजूदगी के दौरान भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने से विवाद खड़ा हो गया। नक्शे में कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं बताया गया। भारत ने इस पर कड़ा एतराज जताया, विवाद को बढ़ते हुए देख आस्ट्रेलिया ने माफी मांग ली।

शुक्रवार को यूनिवर्सिटी में आयोजित एक प्रेजेंटेशन के दौरान दिखाए गए भारत के नक्शे में कश्मीर वाला हिस्सा गायब था। इस गलती पर विदेश सचिव सुजाता सिंह ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस घटना को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा कि भारतीय विदेश सचिव ने यह मुद्दा उठाया, जिसके बाद आयोजकों ने उनसे तुरंत माफी मांगी।

पढ़ें: मोदी ने कहा, विकास के लिए शोध जरूरी.....