Move to Jagran APP

अनुपम खेर बने ही संरा फॉर शी अभियान के एंबेसडर

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को संयुक्त राष्ट्र के लैंगिक बराबरी वाले अभियान का एंबेसडर के रूप में नामित किया गया है। ही फॉर शी अभियान के तहत वह महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव के खिलाफ लोगों को जागरूक बनाएंगे।

By Test1 Test1Edited By: Published: Wed, 19 Aug 2015 07:12 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2015 07:53 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को संयुक्त राष्ट्र के लैंगिक बराबरी वाले अभियान का एंबेसडर के रूप में नामित किया गया है। ही फॉर शी अभियान के तहत वह महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव के खिलाफ लोगों को जागरूक बनाएंगे।

loksabha election banner

खेर को 'सारांश' में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचाना जाता है। संयुक्त राष्ट्र के अभियान में वह पुरुषों और युवकों को महिलाओं वह लड़कियों के साथ होने वाले गैरबराबरी व्यवहार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान करेंगे। इतना ही नहीं महिलाओं के साथ होने वाला भेदभाव और हिंसा खत्म करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

अभिनेता को संयुक्त राष्ट्र महिला उप कार्यकारी निदेशक लक्ष्मी पुरी ने मंगलवार की शाम एक समारोह में इस अभियान से जोड़ा। अभिनेता ने कहा कि 'ही फॉर शी' का प्रचारक बनाए जाने से वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। लैंगिक समानता हासिल करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रयास को उन्होंने पूरा समर्थन देने की घोषणा की।

खेर ने कहाकि सबसे जरूरी है कि हम अपने घर से शुरू करें। आपको यह तय करना है कि अपनी बेटी के साथ किस तरह पेश आना है और आपका व्यवहार बेटे के साथ होने वाले व्यवहार से अलग नहीं होना चाहिए।

पुरुषवादी मानसिकता की उन्होंने यह कहते हुए आलोचना की कि यह औरतों को मूर्खतापूर्ण तरीके से नजरअंदाज करना है। उन्होंने कहा कि कमजोर आदमी अपनी मर्दानगी महिला पर दिखाता है। एक शक्तिशाली और मजबूत आदमी कभी ऐसा नहीं करेगा। वह महिला को शक्तिशाली बनाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि भारत में पुरुष इस विश्वास में पलता है कि वह महिला से ज्यादा बेहतर है। अभिनेता ने कहा कि सोच में बदलाव तो हुआ है, लेकिन अभी लंबा सफर बाकी है।

क्या इस बार अनुपम खेर की इच्छा पूरी करेंगे पीएम मोदी?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.