Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में जानें ये अनोखी बातें

    By Gunateet OjhaEdited By:
    Updated: Fri, 20 Jan 2017 11:21 PM (IST)

    ट्रम्प शुरू से चर्चा में रहे हैं। एक नजर उसने जुड़ी इन अहम बातों पर... ...और पढ़ें

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में जानें ये अनोखी बातें

    नई दिल्ली, जेएनएन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की चुनावी जंग जीत चुके डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में कुछ एेसी बातें हैं जिनसे आप वाकिफ नहीं होंगे। अगर वाकिफ भी होेंगे तो जानकारी अधूरी हो सकती है। ट्रम्प शुरू से चर्चा में रहे हैं। एक नजर उसने जुड़ी इन अहम बातों पर...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनेस और ख्याति

    14 जून 1946 को जन्मे डोनाल्ड जॉन ट्रम्प धनी परिवार से ताल्लूक रखते हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत पिता की रियल इस्टेट कंपनी से की थी। आज इन कंपनी के सर्वेसर्वा हैं। उनकी कुल सम्पत्ति 400 करोड़ डॉलर है। आज उनकी पहचान एक अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में है।

    तीन शादियां

    अर्थशास्त्र में डिग्रीधारी ट्रम्प ने तीन शादियां की हैं। पहली शादी इवाना (पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी ) से की थी। 1977 में हुई यह शादी 1991 तक चली। इसके बाद 1993 में मार्ला (अभिनेत्री) को जीवनसाथी बनाकर 1999 में तलाक ले लिया। इसके बाद 2005 में मेलानिया (मॉडल) से शादी की है। पहली बीवी से तीन और दूसरी तथा तीसरी से एक-एक संतान है।

    ट्रम्प ताजमहल

    ट्रम्प ने अपने नाम से कई कैसिनो, गोल्फ कोर्स, होटल बनवाए हैं। ऐसी ही एक बिल्डिंग है ट्रम्प ताज महल। यह न्यूजर्सी स्थित एक कैसिनो है। 2004 से 2015 तक उन्होंने एबीसी रियल्टी शो भी होस्ट किया था।

    कंगाल से करोड़पति

    बहुत कम लोग जानते हैं कि 1990 में ट्रम्प दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए थे। हालांकि अगले चार साल में उन्होंने 90 करोड़ रुपए का कर्ज चुका दिया। इसके लिए उन्हें अपनी कई सम्पत्तियां बेचनी पड़ी।

    अनोखी प्रॉपर्टी के मालिक

    90 मंजिला ट्रम्प टॉवर दुनिया की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत है। 18 बेडरूम वाला ट्रम्प पैलेस अमेरिका की सबसे महंगी प्रॉपर्टी है।

    नशे से दूर

    ट्रम्प ने कभी शराब और सिगरेट नहीं पी है। वहीं उनका बड़ा भाई फ्रेड अत्यधिक शराब पीने के कारण असमय दुनिया छोड़ गया। ट्रम्प भले ही नहीं पीते हों, लेकिन 2006 में उन्हें अपने नाम के ब्रांड वाली वोदका लांच की थी।

    हेयरस्टाइल का राज

    ट्रम्प जब सो कर उठते हैं तो वैसे बिल्कुल नहीं लगते, जैसा हम तस्वीरों में उन्हें देखते हैं। वे अपने बालों को हेयरड्रायर की मदद से आगे लाते हैं और फिर पीछे ले जाते हैं।

    ओबामा से छत्तीस का आंकड़ा

    ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के कट्टर विरोधी हैं। ओबामा के जन्म प्रमाणपत्र के खिलाफ अभियान छेड़ने में उनका बड़ा हाथ था। उन्होंने ऑफर दिया था कि ओबामा राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देते हैं तो वे उनके किसी भी गोल्फ कोर्स पर खेलने के लिए आमंत्रित हैं।

    अनोखी आदत

    ट्रम्प को हाथ मिलाना पसंद नहीं है। जब कोई उन्हें इसके लिए मजबूर करता है तो वे उस शख्स का हाथ पकड़कर उसे अपनी तरफ खींच लेते हैं।

    (अपनी तीनों पत्नियों के साथ ट्रम्प)

    चुनाव के दौरान ट्रम्प के विवादित बयान
    ‘जिन लोगों के मन में अमेरिका के प्रति नफरत है उन्हें देश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती।'
    'गैरकानूनी रूप से गर्भपात कराने वाली महिलाओं के लिए सजा का प्रावधान होना चाहिए।'
    'मेरे प्रतिद्वंदी टेड क्रूज की पत्नी हेदी के पास ऐसी कोई चीज नहीं है जिसके बारे में मैं बात करूं।'

    यह भी पढ़ेंः ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में मनस्वी की शानदार प्रस्तुति

    यह भी पढ़ेंः अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण, ट्रंप के नेशनल प्रेयर में हिंदू पुरोहित भी रहेंगे