Move to Jagran APP

IMD Heatwave Alert: इन दिनों घर से निकलते समय रहे सावधान! कई राज्यों के लिए लू की चेतावनी

देशभर में पारा तेजी (Weather Update) से ऊपर जा रहा है। कई शहरों में तापमान अप्रैल में ही 40 डिग्री पार कर चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने मुंबई रायगढ़ और ठाणे के लिए अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है और इन क्षेत्रों के लिए लू की चेतावनी जारी की है।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Published: Mon, 15 Apr 2024 11:55 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2024 11:55 PM (IST)
IMD Heatwave Alert: इन दिनों घर से निकलते समय रहे सावधान! कई राज्यों के लिए लू की चेतावनी
कई राज्यों के लिए लू की चेतावनी (Image: Reuters)

एएनआई, नई दिल्ली। देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरी गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित कई क्षेत्रों में लू चलने की आशंका जताई है।

loksabha election banner

आईएमडी ने मुंबई और महाराष्ट्र के कई अन्य क्षेत्रों के लिए 15 और 16 अप्रैल को तेज गर्मी की स्थिति के बारे में सचेत किया है। IMD ने मुंबई, रायगढ़ और ठाणे के लिए अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है और इन क्षेत्रों के लिए लू की चेतावनी जारी की है।

लू की स्थिति इन राज्यों में सबसे अधिक

IMD ने बताया कि उत्तरी गोवा में 15 और 16 अप्रैल को लू की स्थिति बने रहने का अनुमान है। इसी तरह, ओडिशा में 15 से 19 अप्रैल तक तीव्र गर्मी की स्थिति देखने की संभावना है। इस बीच लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। तेलंगाना में भी तापमान के बढ़ने का अनुमान है। 17 और 18 अप्रैल को अलग-अलग हिस्सों में लू आने की उम्मीद है।

वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी पारा बढ़ने की उम्मीद हैं। 16 से 18 अप्रैल को यहां लू की स्थिति की आशंका है। गंगीय पश्चिम बंगाल भी हाई अलर्ट पर है, जहां 17 से 19 अप्रैल तक अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। बता दें कि चरम मौसम की स्थिति का सामना करने वाले क्षेत्रों की सूची बढ़ती जा रही है।

इस राज्य के लिए IMD का येलो अलर्ट

इसके अलावा, केरल के कई जिलों के लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहां का तापमान भी ऊपर पहुंच सकता है। मौसम संबंधी रिपोर्टों के अनुसार, 15 से 17 अप्रैल तक तिरुवनंतपुरम में पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है, जो सामान्य सीमा से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इन जिलों के लिए IMD की चेतावनी

  • कोल्लम, त्रिशूर और पलक्कड़ में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
  • कोझिकोड और कन्नूर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  • अलाप्पुझा, पथानामथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और कासरगोड भी अलर्ट पर हैं।
  • यहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।
  • हालांकि, अन्य राज्यों में कई क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है।

कहां-कहां होगी तूफानी बारिश

आईएमडी ने अगले दो से तीन दिनों में जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान की भविष्यवाणी की है।

यह भी पढ़ें: Monsoon 2024 Update: मानसून को लेकर आया नया अपडेट, क्या लू से मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने दी जानकारी

यह भी पढ़ें: इजरायल-ईरान विवाद से नहीं होगा भारतीय निर्यात प्रभावित, वाणिज्य सचिव ने पेट्रोलियम को लेकर स्थिति साफ की


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.