Move to Jagran APP

तो इस वजह से कम डाले गए थे वोट... 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की इन दो सीटों पर राष्ट्रीय औसत से कम हुआ था मतदान

Lok Sabha Election 2024 साल 2019 के चुनाव में झारखंड के झरिया और धनबाद विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ था। उस दौरान यहां मात्र 50 फीसदी मतदान हुआ था। इसके पीछे क्‍या वजह रही होगी यही तलाशने आज केंद्रीय निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार धनबाद पहुंच रहे हैं। इस दौरान राज्य चुनाव आयुक्त के रवि कुमार भी धनबाद में रहेंगे।

By Mohan kr. Gope Edited By: Arijita Sen Published: Thu, 28 Mar 2024 12:57 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2024 12:57 PM (IST)
तो इस वजह से कम डाले गए थे वोट... 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की इन दो सीटों पर राष्ट्रीय औसत से कम हुआ था मतदान
2019 के चुनाव में धनबाद और झरिया में राष्ट्रीय औसत से भी कम हुआ था मतदान।

जागरण संवाददाता, धनबाद। राज्य में लोकसभा 2019 चुनाव में झरिया और धनबाद विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ था। अब इसे लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने यहां जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा है। गुरुवार को केंद्रीय निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार धनबाद पहुंच रहे हैं।

loksabha election banner

धनबाद और झरिया में जन जागरूकता अभियान

राज्य चुनाव आयुक्त के रवि कुमार भी धनबाद में रहेंगे। इस दौरान वर्ष 2019 में कम मतदान होने के पीछे का कारण ढूंढेंगे। इधर केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन आयोग ने धनबाद और झरिया में विशेष जन जागरूकता अभियान शुरू कर रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माध्यमिक मिश्रा ने इस संबंध में सभी सरकारी कार्यालय को पत्र जारी करके इन इलाकों में विभिन्न तरीके से लोगों को जागरूक करने को कहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मचारियों को भी लगाया जा रहा है।

अब अधिकारी कोशिश में है कि इन दोनों जगह में मतदान प्रतिशत बढ़ता है। मतदान को लेकर राष्ट्रीय औसत 67 प्रतिशत है। इन दोनों इलाकों में राष्ट्रीय औसत के बराबर मतदान कराने की कोशिश हो रही है।

कम मतदान के पीछे नहीं मिल रहा कोई ठोस कारण

झारखंड में सबसे कम धनबाद और झरिया में मतदान होने के पीछे का कोई ठोस कारण जिला निर्वाचन विभाग को नहीं मिल पा रहा है।

इससे पहले झरिया के मजदूर बहुल इलाकों के श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन ने बातचीत की। लोगों को अधिक से अधिक मतदान में भाग लेने की अपील की गई है। हालांकि बातचीत के दौरान अलग-अलग छोटे-छोटे कारण मिले हैं। इस पर गहन समीक्षा हो रही है।

इन करणों से कम मतदान की आशंका

  • - झरिया के हर क्षेत्र में पानी की बड़ी समस्या है लेकिन आज तक इसका निदान नहीं हुआ, लोग नाराज हैं।
  • - झरिया के कई लोगों का पुनर्वास शहर के दूसरी ओर हो गया है, ऐसे में मतदान केंद्र भी बदल गया है। लोग दूर जाकर मतदान नहीं करना चाह रहे हैं। - झरिया पुनर्वास को लेकर काम बहुत धीमा चल रहा है, इसे लेकर भी लोगों में नाराजगी है।
  • - झरिया में प्रदूषण एक बड़ी समस्या है, जिसका कोई ठोस निदान नहीं हुआ है।
  • - धनबाद और झरिया में बेरोजगारी की बड़ी समस्या है, इसका भी निदान नहीं हुआ है।
  • - नियमित बिजली और पानी भी धनबाद और झरिया में लोगों को नहीं मिल पाता है।
  • - इन सभी समस्याओं के निदान पर जिला निर्वाचन विभाग भी नजर रख रहा है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: डबल मर्डर से थर्राया गुदड़ी, लड़की के पीढ़ा से बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्‍या; खुद ऐसे मारा गया हत्‍यारा

यह भी पढ़ें: धनबाद में धड़ल्‍ले से हो रहा मिलावटी मिठाइयों व पनीर का कारोबार, जांच के नाम पर बस लिए जा रहे सैंपल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.