विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मौसम विभाग का रेड अलर्ट, रोकी गई गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा

Published: Sat, 26 Sep 2026 01:21 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2026 01:29 PM (IST)

मौसम विभाग के रेड अलर्ट के कारण जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र / स्मार्ट कंट्रोल रूम, उत्तरकाशी को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम की लगातार निगरानी

जनपद अंतर्गत सभी तहसीलों से वर्षा एवं भूस्खलन संबंधी सूचनाएं लगातार प्राप्त की जा रही हैं तथा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही, लाइव सीटीटीवी के माध्यम से गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम की लगातार निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले तबाही का अलर्ट, सरकार और प्रशासन मुस्तैद... कहीं फंसने पर इन नंबर्स पर करें कॉल

सभी एनसच, बीआरओ, लोनिवि एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को अपनी-अपनी मशीनरी एवं मैनपावर तैयार रखने तथा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में त्वरित रूप से मार्ग खुलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में विदाई से पहले मानसून एक्टिव, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट...बदरीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी

साथ ही, जनपद की सभी तहसीलें अलर्ट मोड पर रहेंगी तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल उपलब्ध कराते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।