Move to Jagran APP

UPSC Result 2023: चाईबासा के लाल का कमाल, यूपीएससी में लहराया परचम; युवाओं को बताए सफलता के गुर

UPSC Result 2023 चाईबासा के व्यापारी मनोज अग्रवाल का बेटा अमन अग्रवाल ने ऑल इंडिया स्तर पर 544वीं रैंक हासिल की। अमन की सफलता से पूरे शहर में हर्ष का माहौल है। अमन चाईबासा चैंबर अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल एवं आइएएस अधिकारी रविन्द्र अग्रवाल का भतीजा है। रविन्द्र अग्रवाल वर्तमान समय केरल राज्य में प्रिंसिपल सेक्रेटरी फाइनेंस के तौर पर कार्यरत हैं।

By Sudhir Pandey Edited By: Shashank Shekhar Published: Tue, 16 Apr 2024 09:28 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2024 09:28 PM (IST)
UPSC Result 2023: चाईबासा के लाल का कमाल, यूपीएससी में लहराया परचम; युवाओं को बताए सफलता के गुर
UPSC Result 2023: चाईबासा के लाल का कमाल, यूपीएससी में लहराया परचम; युवाओं को बताए सफलता के गुर (फोटो- जागरण)

जागरण संवाददाता, चाईबासा। भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में चाईबासा के लाल ने कमाल करते हुए सफलता हासिल की है। चाईबासा के व्यापारी मनोज कुमार अग्रवाल का बेटा अमन अग्रवाल ने ऑल इंडिया स्तर पर 544वीं रैंक हासिल की। अमन की सफलता से पूरे शहर के लोगों में हर्ष का माहौल है। अमन चाईबासा चैंबर अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल एवं आइएएस अधिकारी रविन्द्र अग्रवाल का भतीजा है।

loksabha election banner

रविन्द्र अग्रवाल वर्तमान समय केरल राज्य में प्रिंसिपल सेक्रेटरी फाइनेंस के तौर पर कार्यरत हैं। चाचा रविन्द्र अग्रवाल का अमन की सफलता में बहुमूल्य मार्गदर्शन रहा है। यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले अमन अग्रवाल ने कहा कि डीएवी स्कूल चाईबासा से 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद श्रीराम कॉलेज दिल्ली से बी.काम करने के बाद दिल्ली विश्वविश्वविद्यालय अंतर्गत जाकिर हुसैन कालेज से एम.काम किया।

असफलता से कभी नहीं घबराना चाहिए- अमन

अमन अग्रवाल ने अपनी इस उपलब्धि में परिजनों, दोस्तों एवं शिक्षकों का पूरा सहयोग रहा है। 2018 से यूपीएससी की तैयारी दिल्ली में रह कर की। उन्होंने कहा कि असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए। 2018 से तैयारी करते हुए कई बार मंजिल तक पहुंच कर पार नहीं होते थे, लेकिन उससे उत्साह व मेहनत में कमी नहीं आयी। मुझे कभी यह एहसास ही नहीं हुआ कि यूपीएससी पास नहीं कर पाऊंगा।

हर बार लगता था कि इस बार सफल हो जाउंगा लेकिन किसी कारण से असफल हो जाता था। इसके बाद और ज्यादा मेहनत के साथ तैयारी की। सभी का पूरा सहयोग मिला। अच्छे दोस्त मिले जो हमेशा प्रोत्साहित करते रहे। परिवार का पूरा सपोर्ट था। यही कारण है कि आज मैं सफल हो पाया हूं।

अमन अग्रवाल को चौथी बार में मिली सफलता

अमन ने कहा कि परीक्षा यूपीएससी की हो या 10 वीं बोर्ड की, सभी में एक ही फार्मूला काम करता है मेहनत , लगन और लगातार प्रयास। इसके बिना आप किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकते हैं।

यूपीएससी की वर्तमान सफलता चौथे प्रयास में प्राप्त हुई। कई बार ऐसा हुआ कि प्रारंभिक परीक्षा पास कर गए, लेकिन साक्षात्कार में सफल नही हुए। वहीं एक बार प्रारंभिक परीक्षा पार नहीं कर पाया, लेकिन परीक्षाओं में असफलता से घबराना नहीं है।

इस बार प्रारंभिक परीक्षा 2023 मई को दी थी। इसका रिजल्ट जून को आया था। उसके बाद सितंबर में मेंस हुआ था। इंटरव्यू में 2024 के जनवरी माह में हुआ था। इसमें आइएएस चाचा रविन्द्र अग्रवाल का साक्षात्कार के लिए काफी दिशा-निर्देश मिला।

इंटरनेट मीडिया के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें वह एक्टिव है। सकारात्मक कार्यो के लिए इसका उपयोग जरूरी है, यह आज के युग के लिए आवश्यक भी हो गया है, लेकिन इसे आदत न बनाएं। अमन को क्रिकेट व तीरंदाजी काफी पसंद है।

ये भी पढ़ें- 

3 असफलता, फिर भी नहीं मानी हार; चौथी बार में UPSC में लहराया परचम; ऐसी है झारखंड के शिंवाग की सक्सेस स्टोरी

UPSC Topper 2023: रांची की आकांक्षा सिंह ने खुद से की तैयारी, मिला 44वां स्थान; बताई इंटरव्यू में पूछे गए सवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.