विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC CSE Mains Admit Card 2026: सीएसई मेंस एडमिट कार्ड लिंक कभी भी हो सकता है एक्टिव, इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

Published: Thu, 13 Aug 2026 03:36 PM (IST)

यूपीएससी द्वारा सीएसई मेंस एग्जाम का आयोजन 21 से 30 अगस्त तक करवाया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड कभी भी जारी किये जा सकते हैं।

UPSC IAS Mains Admit Card 2026

UPSC IAS Mains Admit Card 2026

HighLights

  1. यूपीएससी upsc.gov.in पर जारी करेगा मेंस एग्जाम एडमिट कार्ड।

  2. 21 से 30 अगस्त तक परीक्षा होनी है आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 21 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाना है जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। अमूमन यूपीएससी द्वारा एग्जाम शुरू होने से 1 वीक पहले हॉल टिकट जारी कर दिए जाते हैं, ऐसे में उम्मीद है कि आज या कल प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी होगा। इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। डाक इत्यादि के माध्यम से हॉल टिकट नहीं भेजे जायेंगे।

यूपीएससी सीएसई परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 2:30 से लेकर सायं 5:30 बजे तक आयोजित होगी।

डेट और सब्जेक्ट वाइज जानें एग्जाम डेट

  • 21 अगस्त 2026: पेपर 1 (Essay) (केवल सुबह की शिफ्ट में)
  • 22 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट- पेपर 2 (General Studies-I), दूसरी शिफ्ट पेपर 3 (General Studies-II)
  • 23 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट- पेपर 4 (General Studies-III), दूसरी शिफ्ट पेपर 5 (General Studies-IV)
  • 29 अगस्त 2026: पेपर A Indian Language (असमिया/ बंगाली/ बोडो/ डोगरी/ गुजराती/ हिन्दी/ कन्नड़/ कश्मीरी/ कोंकणी/ मैथिली/ मलयालम/ मणिपुरी मराठी/ नेपाली/ उड़िया/ पंजाबी/ संस्कृत/ संथाली (देवनागरी/ ओलचिकी लिपि)/ सिंधी (देवनागरी/ अरबी लिपि)/ तमिल/ तेलुगु/ उर्दू) (केवल सुबह की शिफ्ट में)
  • 30 अगस्त 2026: पहली शिफ्ट- पेपर VI, Optional Subject-Paper-1
  • 30 अगस्त 2026: दूसरी शिफ्ट- पेपर VII, Optional Subject-Paper-2

एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी दस्तावेज है। एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ वैलिड पहचान पत्र लेकर जाना जरूरी है। बिना पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आसान स्टेप्स

  • यूपीएससी आईएएस मेंस एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी/ रोल नंबर पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर मांगी गए डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी।
  • अब हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

यह भी पढ़ें- SBI Clerk 2026 Vacancy: एसबीआई जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर आवेदन स्टार्ट, स्टेट वाइज जानें कहां कितने पदों पर हो रही भर्ती