UP Board Compartment Result 2026 Link: जारी हुआ यूपी बोर्ड 10th-12th कंपार्टमेंट रिजल्ट, 1 क्लिक में डाउनलोड करें मार्कशीट
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हाई स्कूल का पास प्रतिशत ...और पढ़ें

UP Board 10th 12th Compartment Result 2026
HighLights
यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित।
डायरेक्ट इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर लें रिजल्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आज यानी 17 अगस्त को यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। क्लास 10th एवं 12th कंपार्टमेंट परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स परिणाम की जांच UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी दोनों ही कक्षाओं के सप्लीमेंट्री रिजल्ट का लिंक दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप सीधे नतीजे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए ये डिटेल करनी होगी दर्ज
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को जिला, रोल नंबर और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। मार्कशीट डाउनलोड करने और रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 20256 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर "हाई स्कूल (कक्षा X) कम्पार्टमेंट / इम्प्रूवमेंट एवं इण्टरमीडिएट (कक्षा XII) कम्पार्टमेंट का परीक्षाफल 2026" पर क्लिक करें।
- अब अपना जिला और वर्ष चुनकर रोल नंबर दर्ज करें।
- दिया गया कोड भरकर व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट विवरण
हाईस्कूल कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा वर्ष 2026 में में 15,705 बालक तथा 5,150 बालिकाओं सहित कुल 20,855 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे। इसमें से 14,616 बालक तथा 4778 बालिका (कुल 19,394) परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 14456 बालक तथा 4735 बालिका (कुल 19,191) परीक्षार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 98.91 तथा लड़कियों का पास प्रतिशत 99.10 दर्ज किया गया है। ओवरऑल 98.95% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
इसके अलावा इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा में 11,256 बालक तथा 9971 बालिका सहित कुल 21,227 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे। इसमें से 10,839 बालक तथा 9701 बालिका कुल 20,540 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 8388 लड़के तथा 7898 लड़कियां (कुल 16,286) परीक्षार्थी परीक्षा में पास हुए। लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.39 तथा लड़कियों का पास प्रतिशत 81.41 रहा है। ओवरऑल पास पर्सेंटेज रहा है 79.29 है।
