विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी 'अर्ली इंटरवेंशन' की ट्रेनिंग, तीन चरणों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

Published: Fri, 10 Jul 2026 09:29 PM (IST)

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 'अर्ली इंटरवेंशन' पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य ...और पढ़ें

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा 'अर्ली इंटरवेंशन' का प्रशिक्षण। AI जेनरेटेड फोटो

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा 'अर्ली इंटरवेंशन' का प्रशिक्षण। AI जेनरेटेड फोटो

HighLights

  1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 'अर्ली इंटरवेंशन' प्रशिक्षण।

  2. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की कठिनाइयों की समय पर पहचान, प्रभावी प्रबंधन।

  3. मास्टर ट्रेनर्स का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण 15 से 25 जुलाई तक।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत पूर्व प्राथमिक शिक्षा को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 'अर्ली इंटरवेंशन' (प्रारंभिक हस्तक्षेप) विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए पहले प्रदेश स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण होगा।

समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की कठिनाइयों और बाधाओं की समय रहते पहचान कर उनका प्रभावी प्रबंधन करना है, ताकि ऐसे बच्चों को समय पर आवश्यक सहयोग मिल सके।

प्रदेशस्तरीय प्रशिक्षण 15 से 25 जुलाई तक इंस्टीट्यूट आफ कोआपरेटिव एंड कारपोरेट मैनेजमेंट, रिसर्च एंड ट्रेनिंग (आइसीसीएमआरटी), इंदिरा नगर, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रत्येक जिले से दो स्पेशल एजुकेटर भाग लेंगे, जो बाद में अपने-अपने जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण तीन चरणों में होगा।

पहले चरण में 15 से 17 जुलाई तक आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, अमेठी, औरैया, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा और अयोध्या के प्रतिभागी शामिल होंगे।

दूसरे चरण में 20 से 22 जुलाई तक फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, अमरोहा, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, ललितपुर और लखनऊ के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

तीसरे चरण में 23 से 25 जुलाई तक महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी के प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

समग्र शिक्षा के अधिकारियों के अनुसार, इस प्रशिक्षण से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ेगी। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर उन्हें समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें- अब चेहरा ही होगा हाजिरी का सबूत: संभल की 670 ग्राम पंचायतों में डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था लागू

यह भी पढ़ें- 'भाजपा सरकार में बढ़ रहे हैं PDA समाज पर हमले', अखिलेश यादव ने राजू विश्वकर्मा की हत्या को लेकर उठाए सवाल