'भाजपा सरकार में बढ़ रहे हैं PDA समाज पर हमले', अखिलेश यादव ने राजू विश्वकर्मा की हत्या को लेकर उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देवरिया में राजू विश्वकर्मा की हत्या पर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। ...और पढ़ें

अखिलेश यादव ने देवरिया में राजू विश्वकर्मा की हत्या को लेकर उठाए सवाल।
HighLights
राजू विश्वकर्मा की हत्या पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल।
भाजपा सरकार पर अन्याय और अत्याचार बढ़ाने का आरोप।
पीडीए समाज पर लगातार बढ़ते हमलों पर जताई चिंता।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देवरिया में राजू विश्वकर्मा की हत्या को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। सपा प्रमुख ने कहा है कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और भेदभाव चरम पर है।
भाजपा के वर्चस्ववादियों द्वारा पीडीए समाज के युवक राजू विश्वकर्मा की गला रेत कर निर्मम हत्या और बचाने गए अन्य छह स्वजन पर जानलेवा हमला निंदनीय है। भाजपा सरकार में पीडीए समाज पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे है।
सपा प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सपा नेता संदीप विश्वकर्मा जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो भाजपा सरकार के प्रश्रय प्राप्त प्रभुत्ववादियों ने प्रशासन के सामने अभद्रता कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। यह बेहद चिंतनीय हैं।
कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम भाजपा सरकार में यदि अंश मात्र भी लोक-लाज है तो कार्रवाई करे अन्यथा स्वीकार कर ले कि वो अत्याचारी भी है और अन्यायी भी।
सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में हर दिन निर्मम हत्याएं हो रही है। पीड़ितों को न्याय मांगने पर लाठियां मिलती है। भाजपा सरकार सत्ता से हटेगी, तभी पीड़ितों और गरीबों को न्याय मिलेगा।
यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने पूर्व खिलाड़ियों को दिया सम्मान, विजेताओं को मिल रही प्रतिमाह 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण, बीकापुर के विकास का दिया भरोसा
