Move to Jagran APP

झारखंड के कुमाडुंगी में बड़ा हादसा: चैन की नींद सो रहे बच्‍चों पर भरभराकर गिरी दीवार, दो मासूमों की मौत; चार घायल

झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दीवार के मलबे में दबकर दो बच्‍चों की मौत हो गई है जबकि चार अन्‍य घायल हुए हैं। मृत बच्‍चों की पहचान शिवा पान व मुन्ना पान के रूप में हुई है। ये बच्‍चे घर के आंगन में सोए हुए हैं।

By Sudhir Pandey Edited By: Arijita Sen Published: Thu, 18 Apr 2024 09:46 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2024 09:46 AM (IST)
झारखंड के कुमाडुंगी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, चार घायल।

संवाद सूत्र, कुमारडुंगी। पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में निर्माणधीन कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गयी है। वहीं अन्य दो बच्चों सहित एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। घटना बुधवार की रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। यह कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव के पांडुसाई टोला की घटना है।

loksabha election banner

भरभराकर बच्‍चों के ऊपर गिरी दीवार

इसमें गांव के लगभग आधा दर्जन बच्चे सभी एक साथ भोजन करने के बाद खेलते-खेलते देवानंद पान के घर के आंगन में सो गये। रात के करीब नौ बजे वहीं पर निर्माणाधीन दीवार अचानक से बच्चों के ऊपर गिरी। इससे नीचे सो रहे बच्चे दब गये। आनन-फानन में देवानंद पान ने चार बच्चों को खिंचकर मलवे से बाहर निकाला। पर दो बच्चे शिवा पान व मुन्ना पान वहीं दब गये।

दो बच्‍चों की हुई दर्दनाक मौत

परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहा पर शिवा पान की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई।

परिजनों ने मुन्ना पान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी पहुंचाया। पर वहां के चिकित्सकों ने मरहम-पट्टी कर चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मुन्ना पान की भी चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई।

शरीर का एक-एक अंग टूटकर हुआ चूर

परिजनों ने बताया कि शिवा पान के शरीर का एक-एक अंग टूटकर चूर हो गया है। दोनों के मुंह से काफी खून निकल रहा था। घायल में देवानंद पान, सुनिता पान, सोमनाथ पान व अर्जुन पान शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक किसी प्रशासनिक अधिकारी को घटना के बारे में जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें: 

कांग्रेस विधायक के साथ धक्‍का-मुक्‍की, बॉडीगार्ड से भी मारपीट; PM मोदी के नारे लगाते हुए लोगों ने जमकर काटा बवाल

एकला चलो की नीति छोड़ माले ने खुद को किया मजबूत, कभी थी JMM-RJD और कांग्रेस की विरोधी; इस वजह से गठबंधन में हुई शामिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.