विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhya Pradesh: महिलाओं को सलाना मिलेंगे 12 हजार रुपये, जानिए किस योजना के तहत मिलेगा लाभ?

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Sat, 04 Feb 2023 10:06 AM (IST)

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिहं चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी। योजना से मध्यम व निम्न ...और पढ़ें

लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत जून से होगी।
लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत जून से होगी।

भोपाल, ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं के उज्जवल भविष्य और उनको सहायता पहुंचाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी। इस योजना को जून से शुरू कर दिया जाएगा। तो वहीं योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत 8 मार्च से हो जाएगी। इस योजना के तहत सरकार मध्यम व निम्न वर्ग की महिलाओं, बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना चाहते हैं।

योजना के तहत मिलेगी हर माह 1 हजार रुपये की मदद

लाड़ली लक्ष्मी योजना में मध्यम व निम्न आय वर्ग की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि महिला हितग्राहियों के सीधे बैंक खाते में हर महीने जमा होगी। लाड़ली लक्ष्मी योजना के स्वरूप और उसकी शुरुआत की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में शुक्रवार को आयोजित संभाग स्तरीय सीएम जनसेवा अभियान कार्यक्रम में की थी।

योजना के लिए हर साल 12 हजार करोड़ का खर्च करेगी सरकार

सीएम शिवराज सिंह के द्वारा शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ राज्य की करीब एक करोड़ महिलाएं उठा सकेंगी। बता दें कि इस योजना के परिचालन के लिए सरकार हर साल करीब 12 हजार करोड़ रुपये का खर्च करेगी। लड़ली लक्ष्मी योजना में आयकर दाता परिवारों और पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त हो सकेगा।

यह भी पढ़े- Fact Check: इंडिया गेट पर स्वतंत्रता सेनानियों के नहीं, बल्कि ब्रिटिश सेना के लिए लड़ते हुए जान गंवाने वाले शहीदों के नाम है

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से शुरू होगी योजना

पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों या आयकर दाता को छोड़कर सभी वर्गों की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन से की जाएगी। योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से योजना के तहत फॉर्म एकत्रित किए जाएंगे। इस प्रकिया के दो माह बाद यानी जून माह से योजना लागू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़े- Weather Update: दिल्ली-NCR में ठंड से राहत, उत्तराखंड में एवलांच का खतरा बरकरार; जानें अन्य राज्यों का हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।