विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आश्रम वेब सीरीज देखकर शेख बेलाल ने की युवती की हत्या, धड़ कहीं तो सिर काटकर कहीं और फेंका

By Vikram GiriEdited By:
Published: Thu, 14 Jan 2021 10:18 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 07:28 PM (IST)

Aashram Web Series शेख बेलाल ने वेब सीरीज आश्रम देखकर ही ओरमांझी हत्‍याकांड को अंजाम दिया है। हत्‍या के बाद ...और पढ़ें

Aashram Web Series देखकर शेख बेलाल ने युवती की हत्या को अंजाम दिया।
Aashram Web Series देखकर शेख बेलाल ने युवती की हत्या को अंजाम दिया।

रांची, जासं। Aashram Web Series, Ormanjhi Murder Case, Ormanjhi Case नए साल की शुरुआत में ही चर्चा के विषय बने युवती की हत्‍या मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ओरमांझी में युवती की सिर कटी लाश के मामले की जांच कर रही पुलिस को हत्‍याकांड के संबंध में बड़ी जानकारी हाथ लगी है। पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि आरोपित शेख बेलाल ने वेब सीरीज आश्रम देखकर ही इस हत्‍याकांड को अंजाम दिया है। हत्‍या के बाद लाश की पहचान ना हो सके, इसलिए शेख बेलाल ने उसे जंगल में फेंक दिया। युवती के सिर को काटकर अलग-अलग जगह पर फेंका। धड़ काे जंगल में फेंका और सिर को करीब 2 किलोमीटर दूर अपने खेत में दफनाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पहले लड़की की गला दबाकर हत्या की गई, उसके बार सिर और चेहरे पर 15 बार वार किया गया।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों की टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि वेब सीरीज आश्रम के चैप्टर वन में एक लड़की को जंगल में मारकर दफनाने के तरीके का इस्तेमाल लड़की को ठिकाने लगाने के लिए किया गया है। वेब सीरीज के थीम पर ही लाश को जंगल में फेंका गया। सिर को करीब 2 किलोमीटर दूर जमीन में दफना दिया गया। वेब सीरीज में एक लड़की की हत्या कर जंगल में दफनाने का दृश्य फिल्माया गया है।

इस कारण लंबे समय तक लड़की के परिवार के लोगों को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाती। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच कर कई अलग अलग तथ्य मिलते हैं। ठीक इसी तरह इस हत्याकांड को अंजाम देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया। लड़की के परिजनों के बयान के आधार पर की गई जांच में इस हत्याकांड की परतें खुल गईं।

आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस एंगल पर करेगी पूछताछ

गौरतलब है कि आरोपित शेख बेलाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस मामले में सामने आए नए एंगल पर पूछताछ करेगी। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा घटना को अंजाम देने के लिए पूरी रणनीति किस तरह तैयार की गई। ऐसा करने में किन-किन लोगों ने आरोपित की मदद की। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर अधिकारिक तौर से कुछ भी कहने से बच रही है।

इस वारदात को बेहद जघन्य तरीके से अंजाम दिया गया है। पुलिस कई अलग-अलग बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही ‌है। फिलहाल हम स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कह सकते हैं। -नौशाद आलम, ग्रामीण एसपी रांची।

यह भी पढ़ें: ओरमांझी कांड: नमक में डालकर रखा था युवती का कटा सिर, 9 दिनों बाद पुलिस ने खोज निकाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।