विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओरमांझी कांड: नमक में डालकर रखा था युवती का कटा सिर, 9 दिनों बाद पुलिस ने खोज निकाला

By Sujeet Kumar SumanEdited By:
Published: Tue, 12 Jan 2021 01:30 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 09:46 PM (IST)

Ormanjhi Brutal Murder Ranchi युवती का कटा सिर नमक में डालकर रखा गया था। उसकी हत्‍या का संदिग्‍ध शेख बेलाल ...और पढ़ें

पुलिस ने आज सिर खोज निकाला है।
पुलिस ने आज सिर खोज निकाला है।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। रांची पुलिस ने ओरमांझी में वीभत्‍स तरीके से मारी गई युवती का सिर बरामद कर लिया है। 9 दिनों बाद पुलिस ने युवती का सिर रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे बस्ती से बरामद किया है। अभी तक संदिग्‍ध हत्‍यारोपी के तौर पर माना जा रहा शेख बेलाल के खेत से ही सिर बरामद किया गया है। सिर को नमक में डालकर रखा गया था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने नमक डालकर सिर को गलने के लिए छोड़ दिया था। बता दें कि पुलिस ने युवती की सिर कटी लाश मिलने के बाद सिर खोजने वाले को 5 लाख का इनाम देने की घोषणा की थी।

बीते तीन जनवरी को ओरमांझी के जंगल में युवती की सिर कटी लाश मिली थी। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने युवती के सिर को बरामद करने में सफलता हासिल की है। युवती की हत्‍या मामले में संदिग्‍ध हत्यारोपी शेख बेलाल की तलाश अभी जारी है। घटनास्‍थल पर स्निफर डॉग को भी लाया गया है। युवती का वस्‍त्र अबतक बरामद नहीं हुआ है। शेख बेलाल की दूसरी पत्नी और बेटा हिरासत में हैं। पत्नी की निशानदेही पर ही सिर बरामद हुआ है। तीन जनवरी को ओरमांझी थाना क्षेत्र में साईं नाथ विश्वविद्यालय के बगल में युवती की सिर कटी निर्वस्त्र लाश मिली थी। सिर को नमक डालकर नष्ट करने की तैयारी थी।

इधर, चान्‍हो की दंपत्ति द्वारा युवती के शव पर अपनी बेटी होने का दावा किए जाने के बाद डीएनए मैच कराने की प्रक्रिया जारी है। डीएनए से मैच कराने के बाद ही परिजन को युवती का शव सौंपा जाएगा। खून से सना युवती का सिर कटा शव मिलने के बाद पुलिस ने सिर खोजने के लिए अथक प्रयास किए। इसके लिए 400 पुलिसकर्मियों को जंगल में सिर ढूंढने के लिए लगाया गया था। युवती की लाश मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए थे। कहा गया कि इसी मामले में रांची के किशोरगंज चौक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला रोकने की कोशिश की।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ पुलिस की झड़प हुई। इसमें पुलिस को भी चोटें आई थी। गाड़‍ियों में तोड़फोड़ की गई थी। युवती की लाश मिलने के बाद राज्‍य में माहौल गर्म हाे गया। राज्‍य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने मामले को लेकर रांची में प्रदर्शन किया और राज्‍यपाल के समक्ष राज्‍य में बिगड़ती कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद राज्‍यपाल ने डीजीपी, मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्‍यमंत्री से झारखंड में बढ़ती महिलाओं के प्रति बढ़ती घटनाओं काे लेकर बात की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।