विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नत्थी वीजा पर भड़का तीरंदाजी संघ, सरकार से हस्तक्षेप की मांग

By Edited By:
Published: Fri, 11 Oct 2013 08:50 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2013 08:52 PM (IST)

नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश के दो तीरंदाजों को चीन का नत्थी वीजा दिए जाने के मामले पर भारतीय तीरंदाजी संघ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश के दो तीरंदाजों को चीन का नत्थी वीजा दिए जाने के मामले पर भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआइ) के शीर्ष अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है और इस मामले में सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।

गुरुवार रात इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 14 वर्षीय तीरंदाजों मिहु मासेलो और युमी सोरांग को चाइना सदर्न एयरलाइंस के अधिकारियों ने ग्वांग्झू जाने वाले विमान में नहीं बैठने दिया। अधिकारियों का कहना था कि दोनों ही तीरंदाजों के पास चीन में प्रवेश के लिए उपयुक्त वीजा नहीं है।

पढ़ें: ज्वाला को मिली हाई कोर्ट से राहत, नहीं लगेगा आजीवन प्रतिबंध

तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को इस मसले पर पत्र लिखा है। मल्होत्रा ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश के तीरंदाजों को नत्थी वीजा देना भारत की संप्रभुता और अखंडता का अपमान है। कई बार चीनी दूतावास ने जम्मू-कश्मीर और अरूणाचल प्रदेश केभारतीय नागरिकों को नत्थी वीजा दिया लेकिन हमारी सरकार की प्रतिक्रिया हमेशा सुस्त रही। मल्होत्रा ने विदेश मंत्रालय से इस मामले में तुरंत स्पष्टीकरण देने के लिए कहने को कहा है।

एएआइ के उपाध्यक्ष और सांसद किरेन रीजिजु ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मेरी पीड़ा यह है कि हर बार अरूणाचल के भारतीय नागरिकों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है। हम भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और चीनी दूतावास बार-बार विवादास्पद क्षेत्र के तौर पर हमारे साथ भेदभाव कर रहा है। मैं हैरान हूं कि आखिर भारत सरकार बार-बार ऐसा क्यों होने दे रही है।

पढ़ें: 'बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं'

इस घटना से दोनों तीरंदाज भी सकते में हैं। युमी ने कहा कि जब हम बोर्डिंग पास लेने के लिए गए तब हमें पता चला कि हमें नत्थी वीजा दिया गया है और उन्होंने हमें विमान में नहीं जाने दिया। मिहु ने कहा कि हमने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। इन दोनों को छोड़कर 24 सदस्यी तीरंदाजी टीम के बाकी सदस्य 13 अक्टूबर से होने वाली विश्व युवा चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।