नीलामी में साइना होंगी आकर्षण का केंद्र
दुनिया की नंबर दो शटलर साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत सोमवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगे। छह फ्रेंचाइजियां दुनिया के शीर्ष 50 शटलरों के लिए बोली लगाएंगी।
नई दिल्ली। दुनिया की नंबर दो शटलर साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत सोमवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगे। छह फ्रेंचाइजियां दुनिया के शीर्ष 50 शटलरों के लिए बोली लगाएंगी।
भारतीय बैडमिंटन महासंघ (बाइ) ने भारतीय बैडमिंटन लीग (आइबीएल) का नाम बदलकर पीबीएल कर दिया है। लीग दो जनवरी से मुंबई में शुरू होगी। बाइ ने आइबीएल का पहला संस्करण 2013 में आयोजित किया था। इसके बाद 2014 और 2015 में लीग आयोजित नहीं हुई।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पीबीएल ने रविवार को मुंबई (मुंबई रॉकेट्स), चेन्नई (चेन्नई स्मैशर्स), बेंगलुरु (बेंगलुरु टॉप गंस) और हैदराबाद (हैदराबाद हंटर्स) की फ्रेंचाइजियां घोषित कर दीं। मुंबई की टीम देवयानी लेइजर्स प्राइवेट लिमिटेड ने, चेन्नई की द वोंस प्राइवेट लिमिटेड ने, बेंगलुरु की ब्रांडप्रिक्स कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने और हैदराबाद की टीम को एंजिल सिक्योरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदा। इनके अलावा लखनऊ (अवध वॉरियर्स) और दिल्ली (दिल्ली एसर्स) की फ्रेंचाइजियों में शीर्ष खिलाडि़यों को अपने साथ जोड़ने की होड़ होगी।