चैंपियंस लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने मेसी
ला लीगा में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बनने के चार दिन बाद लियोनेल मेसी ने चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने एपोएल निकोसिया के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना 72वां गोल किया। बार्सिलोना की कप्तानी कर रहे मेसी ने 37वें मिनट
निकोसिया। ला लीगा में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बनने के चार दिन बाद लियोनेल मेसी ने चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने एपोएल निकोसिया के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना 72वां गोल किया। बार्सिलोना की कप्तानी कर रहे मेसी ने 37वें मिनट में टीम का दूसरा गोल किया। इससे पहले लुईस सुआरेज ने टीम के लिए पहला गोल दागा था। इस तरह मेसी ने गोंजालेज राउल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने रीयाल मैड्रिड के लिए 142 मैचों में 71 गोल किए थे। वहीं शाल्के और क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी उनके रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं, जिनके 70 गोल हो चुके हैं।
मेसी ने राउल से 51 मैच कम खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पिछले हफ्ते टेल्मो जारा का 251 ला लीगा गोल का 59 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था, जब उनकी हैट्रिक के दम पर बार्सीलोना ने सेविला को 5-1 से हराया था।अब वह 289 मैचों में बार्सीलोना के लिए 253 गोल कर चुके हैं।